एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में जेपी ग्रींस निवासियों का हंगामा, बिल्डर पर मनमाने मेंटेनेंस चार्ज लगाने का आरोप

Noida News: जेपी ग्रींस स्टार कोर्ट अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के अध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने बताया कि बिल्डर ने एओए को दरकिनार कर मनमाने ढंग से मेंटेनेंस चार्ज बढ़ा दिया है.

ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रींस सोसाइटी के निवासियों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा, जब उन्होंने बिल्डर पर मनमाने तरीके से मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाने का आरोप लगाया. आक्रोशित निवासियों ने बिल्डर के मेंटेनेंस कार्यालय का घेराव कर मैनेजर को काफ़ी समय तक ऑफिस में रखा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझाकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया.

जेपी ग्रींस स्टार कोर्ट अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के अध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने बताया कि बिल्डर ने एओए को दरकिनार कर मनमाने ढंग से मेंटेनेंस चार्ज बढ़ा दिया है. पहले यह 3.65 रुपये प्रति वर्ग फुट था, जिसे बढ़ाकर सीधे 5 रुपये प्रति वर्ग फुट कर दिया गया है. इसके अलावा 18 प्रतिशत जीएसटी भी अलग से लगाया गया है.

डॉ. वर्मा का कहना है कि एओए उत्तर प्रदेश अपार्टमेंट एक्ट के तहत एक कानूनी संस्था है, जिसके पास सोसायटी के कॉमन एरिया की देखरेख और वित्तीय मामलों पर सभी अधिकार निहित हैं. इसके बावजूद बिल्डर तानाशाही रवैया अपनाते हुए अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रहा है.

निवासियों की परेशानी

निवासियों का कहना है कि बिल्डर ने बिना सहमति के उनके प्रीपेड मीटर से मनमाने तरीके से बढ़े हुए चार्ज की रिप्रोग्रामिंग कर दी और 1 अप्रैल से इसे लागू कर हजारों रुपये काटने शुरू कर दिए. इस मनमानी से सोसाइटी में भारी रोष फैल गया. अचानक दरें बढ़ाने से सोसाइटी में कोई भी सहमत नहीं और इसे बिल्डर की मनमानी बता रहा है.

प्रशासन की दखलअंदाजी

घटनास्थल पर बीटा-2 थाना पुलिस और एसीपी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने बिल्डर मैनेजर को तुरंत पुराने चार्ज की रिप्रोग्रामिंग करने के निर्देश दिए. फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन निवासियों ने साफ कहा है कि यदि बिल्डर ने मनमानी बंद नहीं की तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

एओए ने बढ़े हुए चार्ज के खिलाफ प्राधिकरण से स्थगन आदेश भी हासिल किया था, लेकिन बिल्डर ने उसकी अवहेलना करते हुए आदेश का पालन नहीं किया. इस पर आक्रोशित निवासियों ने सामूहिक प्रदर्शन कर विरोध जताया.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget