एक्सप्लोरर

Aligarh News: अलीगढ़ में ताले के बाद चर्चाओं में हैं तांबे की थालियां, लोगों में बढ़ रही है डिमांड

Aligarh News: यूपी के अलीगढ़ में बिना मशीन के हस्तकला से बनाई जा रही कांसे की थालियां लोगो की पहली पसंद बनती दिख रही हैं.इसमें आकर्षक फ्लोरल पेंटिंग और यूनिक डिजाइन इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं.

यूपी के अलीगढ़ का ताला उद्योग तो दुनिया भर में मशहूर है ही, लेकिन अब यहां की हस्तकला भी अपनी अलग पहचान बना रही है. इसी कड़ी में अलीगढ़ के आतिफ उर्ऱहमान और अदनान खान ने एक नई शुरुआत की है. उन्होंने पारंपरिक कांसा थालियों से हटकर एक खास हैंड पेंटेड थाली लॉन्च की है, जो पूरी तरह हाथों से बनी कारीगरी का अनूठा नमूना है.

 यह थाली स्थानीय कारीगरों और एनजीओ से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार की जाती है. इसमें की गई आकर्षक फ्लोरल पेंटिंग और यूनिक डिज़ाइन इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं. यही वजह है कि यह थाली मार्केट में तेजी से लोकप्रिय हो रही है.

क्या बताते हैं कारीगर

थालियां बनाने वाले कारीगर आतिफ व अदनान कहते हैं कि पहले उनकी यूनिट में साधारण कासा थालियाँ ही बनाई जाती थीं, लेकिन अब उन्होंने एक नया प्रयोग किया है. हैंड पेंटिंग की वजह से हर थाली अलग और बेहद खूबसूरत नजर आती है. 

हालांकि इसमें ज्यादा मेहनत लगने के कारण इसकी कीमत साधारण थाली से थोड़ी अधिक है. जहाँ आम कासा थालियाँ 4 से 5 हजार रुपये में बिकती हैं, वहीं यह हैंड पेंटेड थाली लगभग 6 हजार रुपये तक उपलब्ध है. उनका कहना है कि इस थाली को एंटिक फॉर्म में भी संभालकर रखा जा सकता है क्योंकि यह पूरी तरह हस्तकला पर आधारित है. 

लगातार बढ़ रही है डिमांड

इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है और खासतौर पर दिवाली जैसे त्योहारों पर लोग इसे खरीदना पसंद कर रहे हैं. मेड इन इंडिया प्रोडक्ट होने के कारण यह न केवल बाजार में लोकप्रिय हो रही है बल्कि इससे जुड़े कई लोकल कारीगरों और महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है.

शरीर के लिए फायदेमंद हैं थालियां

अलीगढ के केला नगर चौराहे के नजदीक रहने वाले आतिफ से जब बातचीत की तो उनके द्वारा बताया गया जहां आधुनिक युग में लोग प्लास्टिक और लोहे अन्य वस्तुओं के सामान को प्रयोग में लाते हैं.

वहीं पहले कांसे और पीतल के सामान को प्रयोग में लाते थे जिनका प्रयोग करने से शरीर में तमाम पोषक तत्व विकसित होते थे और लोगों को तमाम  बीमारियों से दूर करने का काम किया करते थे लेकिन अब यह पद्धति एक बार फिर लोगों के चलन में आने लगी है.

यही कारण है लोग प्लास्टिक लोहे और स्टील से परहेज कर रहे हैं और कांसे से और पीतल के समान को ज्यादा खरीद रहे हैं ऐसे ही अब कांसे की थाली इस बार लोगों की पहली पसंद बन चुकी है यह डिमांड बाजार में सर चढ़कर देखी जा रही यही कारण उनके द्वारा अब कांसे की थाली का अत्यधिक निर्माण कराया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget