एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा के छात्रावास में हुई गोलीबारी में 2 छात्रों की मौत, अब कॉलेज की तरफ से आया ये बयान

Greater Noida Hostel Firing: पुलिस को पता चला कि दोनों छात्र घनिष्ठ मित्र थे. किसी कारणवश दोनों के बीच विवाद हुआ और एक छात्र ने दूसरे को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर स्वयं को भी गोली मार ली.

ग्रेटर नोएडा के एक निजी छात्रावास में हुई गोलीबारी की घटना के एक दिन बाद बुधवार को एक अन्य छात्र ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. इसके साथ ही इस घटना में मरने वालों की संख्या दो हो गई है. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान देवांश चौहान के रूप में हुई है. एक अधिकारी ने बताया कि यह गोलीबारी की घटना मंगलवार को नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के एक निजी छात्रावास में हुई. यह दोनों छात्र बिमटेक कॉलेज में पढ़ रहे थे, अब इस घटना पर बिमटेक कॉलेज ने भी दुख जताते हुए प्रतिक्रिया दी है.

इस घटना को लेकर बिमटेक कॉलेज की तरफ से कहा गया है कि हम परिसर के बाहर स्थित एक छात्रावास में कथित तौर पर बंदूक के इस्तेमाल से जुड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बेहद दुखी हैं. पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जाँच की जा रही है और संस्थान यह सुनिश्चित करने के लिए अपना पूरा सहयोग दे रहा है कि सच्चाई सामने आए और न्याय मिले. हम दोनों प्रभावित छात्रों के परिवारों के साथ भी लगातार संपर्क में हैं और इस कठिन समय में उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं. इसके साथ ही हमारे छात्र का कल्याण हमारी प्राथमिकता है. इस घटना की दर्दनाक प्रकृति को देखते हुए, हम छात्रों को इससे निपटने में मदद करने और उन्हें एक सुरक्षित और सहायक वातावरण का आश्वासन देने के लिए परामर्श सत्र आयोजित कर रहे हैं.

इस मामले पर अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) सुधीर कुमार ने बताया कि छात्रावास में कार्यरत सुरक्षा गार्ड दोपहर के समय कमरों की बिजली जांचने गया, तभी उसे एक कमरे से कराहने की आवाज सुनाई दी जिसके बाद उसने तुरंत वार्डन को सूचित किया. कुमार ने बताया कि घटना के बाद वार्डन घटनास्थल पर पहुंचे और मुख्य द्वार खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं खुला. उन्होंने बताया कि कमरे के पीछे की ओर सीढ़ी लगाकर देखा गया, तो आंध्र प्रदेश के चिलकुलरी निवासी एवं एमबीए का छात्र दीपक कुमार और आगरा निवासी एवं पीजीडीएम के छात्र देवांश चौहान फर्श पर पड़े थे, और उनके शरीर से काफी खून बह रहा था.

अपर पुलिस उपायुक्त ने मंगलवार को बताया था कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों छात्र घनिष्ठ मित्र थे. किसी कारणवश दोनों के बीच विवाद हुआ, और एक छात्र ने दूसरे को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर स्वयं को भी गोली मार ली. हालांकि, यह नहीं पता चल पाया था कि किसने पहले गोली चलाई. इस बीच, दीपक के परिजन आज तड़के उसके शव को विमान से आंध्र प्रदेश ले गए. अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं की है. पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है.

Input By : PTI
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP राज्यसभा चुनाव के साइड इफेक्ट, BJP को झटका, पूर्व MP ने दिया इ्स्तीफा
UP राज्यसभा चुनाव के साइड इफेक्ट, BJP को झटका, पूर्व MP ने दिया इ्स्तीफा
महोबा: CEC का पुतला जलाने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं पर केस, 10 लोग नामजद
महोबा: CEC का पुतला जलाने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं पर केस, 10 लोग नामजद
यूपी के स्टार्टअप्स को मिलेगा सरकारी ऑर्डर! कैबिनेट का बड़ा फैसला
यूपी के स्टार्टअप्स को मिलेगा सरकारी ऑर्डर! कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब यूपी बनाएगा हवाई जहाज का ईंधन! योगी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला
अब यूपी बनाएगा हवाई जहाज का ईंधन! योगी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget