एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत जमींदोज, आसपास के मकानों समेत करोड़ों का नुकसान

Greater Noida News: यूपी के ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा हो गया है जहां निर्माणाधीन चार मंजिला मकान भरभराकर गिर गया, इसके अलावा दो अन्य मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं जिससे करोड़ों का नुकसान हुआ है

ग्रेटर नोएडा दादरी के रेलवे रोड स्थित वेद विहार कॉलोनी में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया. बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत कर्मचारी मनिंद्र द्वारा बनवाया जा रहा चार मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक भरभराकर गिर गया. हादसा इतना भीषण था कि मकान की तेज आवाज से पूरा इलाका दहल उठा और आसपास अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में दो अन्य मकानों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है. अनुमान है कि इस दुर्घटना में कुल मिलाकर एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनिंद्र का यह मकान 100 वर्ग गज के प्लॉट पर बनाया जा रहा था, जिसमें इन दिनों प्लास्टर का काम चल रहा था. सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद अचानक मकान में दरारें आईं और देखते ही देखते पूरा ढांचा रेत के ढेर की तरह जमींदोज हो गया. मकान जिस दिशा में गिरा, वह जमीन सिंचाई विभाग की खाली पड़ी जमीन थी, जिससे जनहानि नहीं हुई. लेकिन मकान के बगल में स्थित प्रमोद और दीपक नामक व्यक्तियों के मकानों का कुछ हिस्सा और एक ओर का छज्जा भी मलबे में दब गया.

स्थानीय लोगों ने क्या कहा?
स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा था और नींव मजबूत नहीं थी. शुरुआती जांच में यही वजह सामने आ रही है कि कमजोर नींव और तेज बारिश के चलते यह हादसा हुआ. लोगों का कहना है कि यदि मकान कॉलोनी की दूसरी ओर गिरा होता तो कई परिवारों की जान भी जा सकती थी.

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. नगर प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है. प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं. स्थानीय निवासी प्रशासन से निर्माण गतिविधियों की जांच और सुरक्षा मानकों के पालन की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके. फिलहाल राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई, लेकिन यह घटना निर्माण कार्य में बरती जाने वाली सावधानियों और तकनीकी गुणवत्ता की अनदेखी पर बड़ा सवाल खड़ा करती है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget