एक्सप्लोरर

प्रेम प्रसंग बना काल: ग्रेटर नोएडा में पिता ने बेटी की गला दबाकर की हत्या, फिर की खुदकुशी

Noida News:अशोक की पत्नी की नींद रात करीब 1 बजे खुली. उन्होंने देखा कि पति और बेटी छत पर नहीं हैं. जब वह तलाश में गईं, तो अशोक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला जबकि संजना का शव नीचे ज़मीन पर पड़ा था.


ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव स्थित नई कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक पिता ने पहले अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मंगलवार को इस सनसनीखेज घटना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, जिसमें दोनों की मौत के कारणों की पुष्टि हो गई है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, 22 वर्षीय संजना की मौत गला दबाने से हुई, जबकि उसके पिता अशोक कुमार निवासी वाजिदपुर आगरा की मृत्यु फांसी लगाकर आत्महत्या करने से हुई है. यह घटना देर रात की बताई जा रही है. अशोक कुमार अपने परिवार के साथ पिछले डेढ़ वर्ष से सिरसा गांव की नई कॉलोनी में रह रहे थे.

पत्नी की नींद खुलने पर हुआ खुलासा 

घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब अशोक की पत्नी की नींद रात करीब 1 बजे खुली. उन्होंने देखा कि पति और बेटी छत पर नहीं हैं. जब वह तलाश में गईं, तो अशोक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला जबकि संजना का शव नीचे ज़मीन पर पड़ा था. इस भयावह दृश्य को देखकर परिजन और मोहल्ले के लोग दंग रह गए. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौक़े पर पहुंची.

प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद 

वहीं पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि बेटी के प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था, जिससे आहत होकर अशोक ने यह कदम उठाया. हालांकि पुलिस इस मामले को एक संभावित ऑनर किलिंग और पारिवारिक तनाव से भी जोड़कर देख रही है.

मोबाइल डाटा से खुलेगा राज 

कासना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संजना की मौत गला दबाने से तथा अशोक की मौत फांसी लगने से हुई है. पुलिस अब मृतका के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स और चैट हिस्ट्री की गहनता से जांच कर रही है. अधिकारियों का मानना है कि मोबाइल डेटा से इस दर्दनाक घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सकती है.

फिलहाल, यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है, ताकि सच्चाई जल्द से जल्द सामने लाई जा सके.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दारोगा समेत दंपत्ति की मौत
अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दारोगा समेत दंपत्ति की मौत
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget