एक्सप्लोरर

Greater Noida News: सफाई व्यवस्था से नाखुश डीएम ने खुद झाड़ू लगाना किया शुरू, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Greater Noida DM: डीएम मनीष कुमार वर्मा कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे और निरीक्षण भी किया. साथ ही साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सबसे हाईटेक जिला नोएडा के कलेक्ट्रेट में सफाई की उचित व्यवस्था न होने पर डीएम ने खुद ही झाड़ू उठा कर नालियों की सफाई शुरू कर दी. डीएम ने अनूठी पहल कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई के लिए श्रमदान किया और अधिकारियों को साफ सफाई को दुरुस्त रखने का संदेश दिया. डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण भी किया और साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. 

डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की और कहा कि अधिकारी अपने अपने कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस के समय पर उपस्थित होकर मानकों के अनुसार पत्रावलियों का रखरखाव और साफ सफाई को दुरुस्त करे, लापरवाही बढ़ जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. सुबह आठ बजे डीएम मनीष कुमार वर्मा कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे और सफाई की उचित व्यवस्था न होने पर डीएम ने खुद ही झाड़ू उठा कर नालियों की सफाई शुरू कर दी.

डीएम की सफाई के बाद अधिकारियों में मचा हड़कंप
डीएम को सफाई करता देख अधिकारियों में हड़कंप मच गया और सभी अधिकारी सफाई व्यवस्था में जुट गये. इस अवसर पर एसडीएम सदर अंकित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट ग्रेटर नोएडा उमेश चंद्र निगम, डीएसओ राकेश बहादुर सिंह और अधिकारी कर्मचारी भी कलेक्ट्रेट परिसर में साफ सफाई जुट गये. डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण करते हुए नाजिर को निर्देश दिए कि कलेक्ट्रेट परिसर में पानी की निकासी और साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकस रखा जाए. कहीं पर भी जलभराव की स्थिति ना रहे और परिसर की साफ सफाई व्यवस्था को लेकर निरंतर भ्रमण करें और जहां पर भी साफ सफाई व्यवस्था में कमी पाई जाए उसको तत्काल दुरुस्त कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें.

डीएम ने कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में बैठक कर समस्त विभाग अध्यक्षों, जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि सभी लोग अपने-अपने कार्यालयों में प्रत्येक कार्य दिवस में समय से उपस्थित रहकर अपने कार्यों का निर्वहन करें और अपने-अपने कार्यालयों में मानकों के अनुरूप पत्रावलियों का रखरखाव और कार्यालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकस रखा जाए, किसी भी कार्यालय में पत्रावलियों के रखरखाव या साफ सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाई जाएगी तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि समस्त विभागों के कार्यों का गठित समिति के द्वारा आकलन किया जाएगा और जिन विभागों के द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया जाएगा उनको पुरस्कृत भी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:-

Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रियों के लिए अच्छी खबर! लंबी कतार से मिलेगी निजात, दर्शन के लिए मिलेंगे टोकन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संविधान नहीं, अखिलेश यादव खतरे में', ओपी राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'संविधान नहीं, अखिलेश यादव खतरे में', ओपी राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'2027 में होगी सपा की सबसे बड़ी हार', दानिश आजाद अंसारी का हमला
'2027 में होगी सपा की सबसे बड़ी हार', दानिश आजाद अंसारी का हमला
CM योगी बोले, '2017 से पहले गांवों को विकास नहीं, सिर्फ वादे मिले'
CM योगी बोले, '2017 से पहले गांवों को विकास नहीं, सिर्फ वादे मिले'
'जनता का पैसा लूटने वालों की जेबें खाली हुईं', विपक्ष पर CM योगी का पलटवार
'जनता का पैसा लूटने वालों की जेबें खाली हुईं', विपक्ष पर CM योगी का पलटवार

वीडियोज

CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच
SIR Controversy | Mumbai CJP Protest: EC ने माना 'शुद्ध' नहीं SIR? Seedha Sawal | BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Video: 'मेरा रंग दे बसंती...', CJP के मंच से विशाल ददलानी ने गाया गाना, झूमा क्राउड
Video: 'मेरा रंग दे बसंती...', CJP के मंच से विशाल ददलानी ने गाया गाना, झूमा क्राउड
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget