एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा को मिलेगा हाईटेक सफाई सिस्टम, घर-घर उठेगा कूड़ा, 252 करोड़ की योजना तैयार

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सफाई व्यवस्था में बड़ा सुधार होने वाला है. 252.49 करोड़ की परियोजना पर काम शुरू हो गया. अब हर घर से कूड़ा उठेगा. मशीन और मैनुअल दोनों तरीके से सफाई होगी.

ग्रेटर नोएडा शहर को स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक बड़ी पहल की है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट में घर-घर कूड़ा उठाने और मशीनों के माध्यम से सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण आगामी पांच वर्षों में 252.49 करोड़ रुपये खर्च करेगा. इस योजना के अंतर्गत सफाई कार्यों के लिए एक विशेषज्ञ कंपनी की तलाश की जा रही है, जिसके लिए निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आबादी तेजी से बढ़ रही है. जगह-जगह ऊंची इमारतें खड़ी हो रही हैं, लेकिन इन क्षेत्रों में सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं है. सेक्टरों, सड़कों और गलियों में नियमित रूप से झाड़ू तक नहीं लगती, जिससे नागरिकों को बदबू और गंदगी का सामना करना पड़ता है. कचरे के उचित निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने के कारण कई लोग सड़क किनारे ही कूड़ा फेंकने को मजबूर हैं.

एक ही एजेंसी करेगी मैनुअल और मशीन से सफाई

गौरतलब है कि इस समस्या से निपटने के लिए प्राधिकरण ने एकीकृत सफाई योजना बनाई है. अब एक ही एजेंसी को मशीन और मैनुअल दोनों तरीकों से सफाई करने, घर-घर से कूड़ा इकट्ठा करने, पत्तियां और मलबा उठाने की जिम्मेदारी दी जाएगी. इससे एजेंसियों के बीच जिम्मेदारी टालने की प्रवृत्ति खत्म होगी और प्रशासन को भी कार्रवाई करने में आसानी होगी.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एन.जी. रवि कुमार ने जानकारी दी कि सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए निविदा प्रक्रिया तेजी से चल रही है. कुछ कंपनियों का प्रेजेंटेशन काफी प्रभावशाली रहा है और उनमें से एक का चयन जल्द किया जाएगा.

252.49 करोड़ रुपये की लागत वाली योजना

वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए 252.49 करोड़ रुपये की लागत वाली यह योजना अब क्रियान्वयन के करीब है. सफाई एजेंसी न केवल घरों से कूड़ा एकत्र करेगी, बल्कि उसे कूड़ा निस्तारण केंद्र तक भी पहुंचाएगी.

गौरतलब है कि ग्रुप हाउसिंग सोसाइटीज में कूड़ा प्रबंधन की जिम्मेदारी बिल्डर प्रबंधन की होती है, लेकिन सार्वजनिक क्षेत्रों में बेहतर सफाई व्यवस्था लागू होने से सम्पूर्ण क्षेत्र में स्वच्छता का स्तर बढ़ेगा. यह परियोजना ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ और आदर्श नगरी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
Uttarakhand News: दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद
गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget