एक्सप्लोरर

Greater Noida News: छह महीने में तैयार हो जाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्राधिकरण का दूसरा दफ्तर, रखी गई नींव

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को अगले छह माह में अथॉरिटी के दूसरे ऑफिस के रूप में बड़ी सौगात मिलने वाली है. टेकजोन फोर में नए दफ्तर की नींव बुधवार को रखी गई.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को अगले छह माह में प्राधिकरण के दूसरे दफ्तर के रूप में बड़ी सौगात मिलने वाली है. टेकजोन फोर में नए दफ्तर की नींव बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण और एसीईओ दीप चंद्र ने रखी. यह दफ्तर करीब छह माह में बन जाएगा. इसके निर्माण में करीब 2.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे. सीईओ खुद हफ्ते में दो दिन यहां बैठेंगे. बाकी अफसर नियमित तौर पर यहां बैठेंगे और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों की समस्याओं को हल करेंगे. फिलहाल प्राधिकरण का साइट ऑफिस ग्रेनो वेस्ट स्थित गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में चल रहा है. 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में करीब 200 बिल्डर सोसाइटियां बन रही हैं. सेक्टर और गांव इससे अलग हैं. यहां तेजी से आबादी बढ़ रही है. आने वाले दिनों में यह आबादी और बढ़ेगी. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का दफ्तर नॉलेज पार्क फोर में बना है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट से प्राधिकरण के दफ्तर तक की दूरी करीब 25 किलोमीटर है. ग्रेनो वेस्ट के निवासियों को इतनी दूरी तय करके प्राधिकरण दफ्तर आने में दिक्कत होती है. निवासियों की जरूरत को देखते हुए सीईओ नरेंद्र भूषण ने नया दफ्तर बनवाने का निर्णय लिया. उन्होंने इसे बनाने के लिए तत्काल मंजूरी भी दे दी.

परियोजना विभाग ने जारी किया टेंडर 

परियोजना विभाग ने इसका टेंडर जारी कर कंपनी का नाम तय कर लिया है. बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने एसीईओ दीप चंद्र, ओएसडी सचिन कुमार सिंह, महाप्रबंधक प्रोजेक्ट एके अरोड़ा, महाप्रबंधक नियोजन मीना भार्गव, डीजीएम सीके त्रिपाठी, केआर वर्मा और सलिल यादव, ओएसडी एनके सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक कपिलदेव सिंह, एनके जैन, श्योदान सिंह और एके सक्सेना, प्रबंधक चेतराम और जितेंद्र यादव आदि अफसरों की मौजूदगी में इसकी नींव रखी.

सीईओ ने दी ये जानकारी 

सीईओ ने परियोजना विभाग को इसे छह माह में बनाने का लक्ष्य दिया है. इस मौके पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चार दफ्तर होंगे. ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के दफ्तरों के अलावा दो और दफ्तर ग्रेटर नोएडा विस्तार में बनेंगे. इससे सरकार जनता के द्वार की परिकल्पना भी साकार होगी. यानी जनता को सरकार के पास न आना पड़े, बल्कि सरकार जनता के पास पहुंचे. ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इस दफ्तर से निवासियों की आकाक्षाएं पूरी हो सकेंगी. इस दफ्तर से न सिर्फ यहां की शिकायतें निपटाने में आसानी होगी, बल्कि ग्रेटर नोएडा के विकास कार्यों की रफ्तार और बढ़ जाएगी.

सीईओ ने कहा कि ग्रेनो में हर तरह के निवेशकों का रुझान बढ़ा है. इसकी पुष्टि भी इस बात से हो जाती है कि इंडस्ट्री के 80 प्लॉटों के लिए 2000 आवेदन आए हैं. वाणिज्यिक भूखंड के ऑक्शन में 45 हजार रिजर्व प्राइस के एवज में 1.05 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक रेट आए. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान नेफोवा, नेफोमा आदि संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें :-

CDS General Bipin Rawat Death: सीडीएस जनरल बिपिन रावत नहीं रहे, योगी आदित्यनाथ ने प्रकट की गहरी संवेदना

Omicron: एक हफ्ते में ओमिक्रोन प्रभावित देशों से कानपुर लौटे इतने लोग, स्वास्थ्य विभाग ने उठाया ये बड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget