एक्सप्लोरर

UP News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 140वीं बोर्ड बैठक संपन्न, फ्लैट धारकों के हित में लिया ये बड़ा फैसला

UP News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 140वीं बोर्ड बैठक सोमवार को संपन्न हुई. इस बैठक में नागरिकों के हित में कई अहम फैसले लिए गए हैं, जिससे हजारों लोगों को सीधा फायदा पहुंचेगा.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 140वीं बोर्ड बैठक सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एवं प्राधिकरण अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस महत्वपूर्ण बैठक में आम नागरिकों के हित में कई अहम निर्णय लिए गए, जिससे हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.

बैठक में प्राधिकरण द्वारा निर्मित बहुमंजिला फ्लैटों के करीब 2000 आवंटियों को बड़ी राहत दी गई है. ईडब्ल्यूएस से लेकर 121 वर्ग मीटर तक के फ्लैट धारकों के लिए बकाया प्रीमियम और लीज डीड पर लगने वाले विलंब शुल्क के ब्याज से राहत देने हेतु एकमुश्त समाधान योजना (OTS) को मंजूरी दे दी गई है. यह योजना 31 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगी.

प्राधिकरण का अनुमान है कि इस कदम से हजारों फ्लैटों की लीज डीड निष्पादन प्रक्रिया तेज होगी और लंबे समय से अटके मामलों को सुलझाने में मदद मिलेगी. बोर्ड बैठक में सीईओ एन.जी. रवि कुमार समेत सभी एसीईओ, एडीएम, जीएम, ओएसडी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

प्रमुख योजनाएं और लाभान्वित फ्लैट चयनित आंकड़े,
स्कीम   क्षेत्रफल (वर्ग मीटर)   फ्लैटों की संख्या
BHS-10  40      92
BHS-12  120.78  177
BHS-13  120     27
BHS-14  35.96   143
BHS-16  29.76   1221
BHS-17  58.18   114
(कुल योजनाएं: 23 से अधिक)

बाढ़ सुरक्षा के लिए ऐमनाबाद बंध पर बनेगा रेगुलेटर

प्राधिकरण ने हिंडन नदी में बाढ़ के समय शहर को जलभराव से बचाने के लिए ऐमनाबाद बंध पर रेगुलेटर निर्माण की योजना को स्वीकृति दी है. यह कार्य सिंचाई विभाग द्वारा कराया जाएगा और इसकी लागत ₹10.56 करोड़ होगी, जिसे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा वहन किया जाएगा. इस रेगुलेटर से बाढ़ के समय बैक फ्लो को रोका जा सकेगा और बिसरख ड्रेन में डूब क्षेत्र के कटाव से भी सुरक्षा मिलेगी.

नोएडा एयरपोर्ट पर तैनात CISF कर्मियों को मिलेंगे फ्लैट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात होने वाले CISF के कर्मचारियों के लिए भी एक राहत भरी खबर है. प्राधिकरण ने सेक्टर ओमीक्रॉन-1A स्थित 467 खाली फ्लैटों को किराए पर CISF को देने की मंजूरी दे दी है. ये फ्लैट MIG और LIG कैटेगरी के हैं, जो कर्मचारियों को सस्ती और सुलभ आवास सुविधा प्रदान करेंगे.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुस्लिम वोटों पर डकैती नहीं डाल पाएंगे अखिलेश यादव', AIMIM की दो टूक
'मुस्लिम वोटों पर डकैती नहीं डाल पाएंगे अखिलेश यादव', AIMIM की दो टूक
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget