एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 में मलबे का अंबार, प्राधिकरण ने कॉन्ट्रैक्टर पर ठोका 50000 का जुर्माना

UP News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-36 में सड़क किनारे निर्माण मलबा का ढेर मिलने पर ठेकेदार कंपनी पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ कंपनी ब्लैक लिस्टेड करने की बात कही.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-36 में सड़क किनारे निर्माण मलबा का ढेर मिलने पर ठेकेदार कंपनी राइज इलेवन कंक्रीट प्रोडक्ट्स पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है. यह कार्रवाई प्राधिकरण के महाप्रबंधक स्वास्थ्य आर.के. भारती और वरिष्ठ प्रबंधक चरण सिंह द्वारा मंगलवार को किए गए औचक निरीक्षण के दौरान की गई.

निरीक्षण के दौरान सेक्टर-36 के कई हिस्सों में निर्माण मलबा जमा पाया गया, जिससे न केवल क्षेत्र की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, बल्कि सौंदर्यीकरण में भी बाधा आ रही थी. इस लापरवाही से नाराज होकर महाप्रबंधक ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को फटकार लगाई और संबंधित कंपनी पर तत्काल आर्थिक दंड लगाया. यह राशि ठेकेदार के अग्रिम भुगतान से काटी जाएगी.

अगली बार ब्लैक लिस्टेड कर दी जाएगी कंपनी
प्राधिकरण ने कंपनी को चेतावनी दी है कि यदि अगली बार निरीक्षण के दौरान फिर से मलबा पाया गया तो कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा. इसके साथ ही ठेकेदार को मलबा हटाने का नियमित रोस्टर जारी करने का निर्देश भी दिया गया है.

नागरिकों की सुविधाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नागरिकों की सुविधा के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 9870308811 भी उपलब्ध कराया है, जिस पर लोग अपने घरों या क्षेत्रों से निर्माण मलबा हटवाने की सूचना दे सकते हैं. यह नंबर राइज इलेवन कंपनी द्वारा संचालित किया जा रहा है. निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा और सफाई में कोताही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इधर, योगी सरकार ने यूपीपीसीबी के कामकाज को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने का फैसला लिया है. इस योजना के तहत प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों और प्रमुख औद्योगिक जिलों में यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय खोले जाएंगे. इसके अलावा, ठोस अपशिष्ट, तरल अपशिष्ट, खतरनाक कचरा, ई-वेस्ट और मेडिकल वेस्ट के प्रबंधन के लिए अलग-अलग विशेष सेल बनाए जाएंगे. ये सेल स्थानीय स्तर पर कचरे के सही प्रबंधन को सुनिश्चित करेंगे.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget