एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन, 12 जून को होगा मतदान

ग्रेटर नोएडा में 12 जून को ग्राम पंचायत सदस्य के लिये वोट डाले जाएंगे. इसके लिये कल नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

ग्रेटर नोएडा: कोरोना काल के दौरान फिर से गौतम बुद्ध नगर जिले में ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव होगा. आपको बता दें, कि जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर 12 जून को मतदान होगा. जिले में 88 ग्राम पंचायतें हैं, जिसमे ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 509 पद रिक्त हैं. जिसपर 6 जून को नामांकन पत्र दाखिल होंगे. आपको बता दें, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद 41 ग्राम पंचायतों में समितियों का गठन हो चुका है. वहीं, 47 ग्राम पंचायतों में अभी ऐसा नहीं हो पाया है. इसका कारण ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पद हैं. अब ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर फिर से 12 जून को मतदान होगा और 14 जून को मतगणना.  

ब्लॉक में रिक्त पदों की संख्या

जिले में ग्राम पंचायत सदस्यों की कुल संख्या 1114 है, जिसमे से 509 पद रिक्त हैं. किस ब्लॉक में कितने रिक्त पद है, ये है उनका आंकड़ा  

बिसरख -141
दादरी -166
जेवर-  202
कुल-  509

बिसरख ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग है फार्म खरीदते हुए नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि हम चुनाव लड़ेंगे और जीत कर गांव के लोगों का विकास करेंगे. आपको बता दें कि, 6 जून को सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक तीनों ब्लॉक खंडों में नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी जो भी चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग है वो नामांकन कर सकते हैं. 12 जून को मतदान होगा और 14 जून को मतगणना.

कोरोना गाइडलाइन का होगा पालन

जिला पंचायत राज अधिकारी की माने तो, कोरोना काल के चलते कोरोना गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा. नामांकन और मतदान के दिन विशेष तैयारी की गई है, ताकि इस महामारी के संक्रमण को भी रोका जाए और चुनाव भी सम्पन्न हो सके.

प्रशासन पूरी तरह से तैयार

इस चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की टीम तैनात कर दी गई है. इस बार के चुनाव में सिर्फ एक पद पर चुनाव हो रहा है और वह पद है ग्राम पंचायत सदस्य का, जिसमें उम्मीद जताई जा रही है कि अधिकांश पदों पर निर्विरोध चुनाव होगा. लेकिन कुछ पदों पर मतदान होने की संभावना है लेकिन चाहे चुनाव निर्विरोध हो या मतदान के जरिए हो, प्रशासन पूरी तरह से तैयार है.

अधिकारियों का कहना है कि, जिले में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से कम हो रहा है और फिर भी चुनाव में विशेष तौर से कोरोना की गाइड लाइन का पालन हो इसका ध्यान रखा जायेगा. जो कोई भी नियमों की अनदेखी करता हुआ पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी.

आपको बता दें कि, जिले में अभी भी 665 कोरोना के एक्टिव केस हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि आज शाम को जो रिपोर्ट आएगी उसमें गौतम बुद्ध नगर उन अनलॉक जिलों में शामिल हो जाएगा, जहां पर एक्टिव केसों की संख्या 600 से कम है. लेकिन जिले में होने वाले चुनाव को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है कि, अगर कहीं चुनाव में लापरवाही हुई तो कोरोना संक्रमण का खतरा जिले में दुबारा देखने को मिल सकता है. यही वजह है कि, अधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद है और कोरोना गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन कराने के लिए प्रयासरत है.

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंडः IMA ने कोविड-19 किट में कोरोनिल को शामिल करने के प्रस्ताव का किया विरोध, बताया सुप्रीम कोर्ट की अवमानना

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी-CM योगी ने राजनीतिक लुटेरों को UP से हटाया', संजय निषाद का विपक्ष पर हमला
'PM मोदी-CM योगी ने राजनीतिक लुटेरों को UP से हटाया', संजय निषाद का विपक्ष पर हमला
'तो CM योगी भी रामलीला मैदान में आकर किसी को हटाने की मांग करें', ऐसा क्यों बोले अखिलेश?
'तो CM योगी भी रामलीला मैदान में आकर किसी को हटाने की मांग करें', ऐसा क्यों बोले अखिलेश?
पल्लवी पटेल की पार्टी सपा के साथ चुनाव लड़ेगी या नहीं? सामने आया बड़ा अपडेट
पल्लवी पटेल की पार्टी सपा के साथ चुनाव लड़ेगी या नहीं? सामने आया बड़ा अपडेट
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
Embed widget