एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में सरकार तो बदली लेकिन नहीं बदले हालात, हर साल बारिश करती है बेहाल

उत्तराखंड में हर वर्ष बारिश के कारण आने वाली आपदा से लाखों लोग प्रभावित होते है. पिथौरागढ़ के टांगा, मोरी, धापा, लुमती गांव आपदा की वजह से लगभग खत्म से हो गए हैं, लोग राहत शिविर में रह रहे हैं.

पिथौरागढ़: उत्तराखंड का पिथौरागढ़ जिला पिछले कई दिनों से भारी बारिश के चलते आपदाग्रस्त है. पिथौरागढ़ जिले के मुंसियारी तहसील का धापा गांव पूरी तरीके से आपदा प्रभावित है. यहां पर पूरे गांव ने एक स्कूल में आश्रय ले रखा है. पिथौरागढ़ के टांगा, मोरी, धापा, लुमती गांव आपदा की वजह से लगभग खत्म से हो गए हैं, लोग राहत शिविर में रह रहे हैं. लोगो के पास मूलभूत सुविधाएं भी नही हैं.

हाल ही में इन गांवों का दौरा कर लौटे कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा बताते हैं कि लोग राहत शिविर में हैं जहां उनके पास मेडिकल एड, सही भोजन और शौचालय की काफी दिक्कत है. ऐसे में जब कोरोना महामारी चल रहा है तो इन इलाकों के ग्रामीणों पर दोहरी मार है इनके पास न रहने को घर है और न ही सरकार इन पर कोई ध्यान दे रही है.

सीएम ने नहीं किया दौरा राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा का कहना है राज्य सरकार को तत्काल इनके विस्थापन पर विचार करना चाहिए और ऐसा राहत शिविर बनाना चाहिए जहां पर इनको मूलभूत सुविधाएं मिल सकें, अभी फिलहाल एक कमरे में कई लोग रह रहे हैं और सीएम ने भी अब तक वहां का दौरा नहीं किया है. पिथौरागढ़ आपदा में अब तक 15 से ऊपर लोगों की जान जा चुकी है.

बारिश बन जाती है मुसीबत उत्तराखंड में हर वर्ष बारिश के कारण आने वाली आपदा से लाखों लोग प्रभावित होते है. लेकिन सर्वाधिक प्रभाव पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिले के निवासी होते हैं. ऐसे में विशेषज्ञों की टीम ने उत्तराखंड के 343 गांव को चिन्हित किए है जिन्हें आपदा के कारण विस्थापित करने की जरूरत है.

सीमांत क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रो में आज भी मोबाइल नेटवर्क की काफी समस्या है, इसको लेकर कई बार ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया है लेकिन अब तक सुदूर गांव में सरकार नेटवर्क पहुंचाने में कामयाब नहीं हुई है.

नहीं है एनडीआरएफ की स्थायी टीम उत्तराखंड में हर वर्ष बारिश के कारण आने वाली आपदा के बावजूद राज्य में एनडीआरएफ की स्थायी बटालियन नहीं है. जब भी राज्य में आपदा आती है तो गाजियाबाद या दिल्ली से एनडीआरएफ की टीम जाती है. राज्य में मौजूद एसडीआरएफ की टीम का मुख्यालय भी देहरादून में है. ऐसे में जब कभी दूर जिलो में आपदा आती है तो एसडीआरएफ की टीम को वहां पहुंचने में काफी वक्त लग जाता है.

उत्तराखंड में सरकार तो बदली लेकिन नहीं बदले हालात, हर साल बारिश करती है बेहाल

केदारनाथ आपदा से नहीं लिया सबक 16 जून 2013 को केदारनाथ में आई भीषण आपदा के बाद केंद्र सरकार ने तय किया था कि उत्तराखंड में मौसम की बेहतर और सटीक भविष्यवाणी के लिए सीमांत जिलों में डॉप्लर रडार लगाया जाएगा जोकि पिथौरागढ़ समते कुल 4 जगह लगाने थे. लेकिन, केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक बदल गई और उत्तराखंड में अब तक मौसम का सटीक अनुमान लगाने के लिए डॉप्लर रडार को नहीं लगाया जा सका है.

यह भी पढ़ें:

ब्राह्मणों की हत्या को लेकर विधायक देवमणि द्विवेदी ने खोला मोर्चा, योगी सरकार से मांगा जवाब

पीएम के इस एलान के बाद गंगा में पाई जाने वाली डॉल्फिन के लिये मेरठ वन विभाग नई रणनीति बनाने में जुटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget