एक्सप्लोरर

UP News: गोरखपुर बनेगा स्पोर्ट्स हब, सीएम योगी ने किया मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास, खिलाड़ियों को सौगात

Gorakhpur News: सीएम योगी ने कहा कि 2 एकड़ क्षेत्रफल में एक शूटिंग/मल्टीपरपज हाल का निर्माण होगा. इन सभी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए 6.18 करोड़ रुपये की लागत आएगी.

Gorakhpur News: यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) गोरखपुर (Gorakhpur) पहुंचे, जहां उन्होंने भाटी विहार स्थित मिनी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया. ये मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 2 एकड़ क्षेत्र में बनाया जा रहा है. जिसे बनाने में 6.18 करोड़ रुपए की लागत आएगी. इस कॉम्पलेक्स के बनने से खेल को बढ़ावा मिलेगा, जो युवाओं के लिए एक सौगात साबित होगा, सीएम योगी ने इसके लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. 

सीएम योगी ने कहा कि 2 एकड़ क्षेत्रफल में एक शूटिंग/मल्टीपरपज हाल का निर्माण होगा. इन सभी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए 6 करोड़ रुपए में 3 करोड़ रुपए के अलावा खिलाड़ियों को गोरखपुर के विधायक निधि से रुपया उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि रामगढ़ताल में चारों ओर सड़क नहीं है. ताल के चारों ओर टू लेन सड़क हो, तो नौका विहार की ओर होने वाली भीड़ कम ही जाएगी. ताल को चारों ओर से निहारा जा सकेगा. 44 करोड़ की लागत से इसका निर्माण हो रहा है. बेसिक शिक्षा में अच्छी सुविधा में 65 स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाने जा रहै हैं. गोरखनाथ से स्पोर्ट्स कालेज रोड़ को 4 लेन बनाने के लिए 77 करोड़ रुपए से निर्माण होगा. 

पिछले 5 सालों में हुआ विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से 5 साल पहले जो गोरखपुर आया होगा वो अब राजेंद्रनगर या गोरखनाथ की ओर, एयरपोर्ट से गोरखपुर सिटी और रामगढ़ताल की ओर आएगा तो उसे ये लगेगा कि वो रविकिशन की तरह मुंबई का सपना तो नहीं देख रहा, लेकिन वो पाएगा कि रविकिशन की तरह ही ये हकीकत है. वे सांसद के रूप में विकास कार्य कर रहे हैं. शहर में कितनी चहल-पहल हो गई है. रामगढ़ताल के साथ कुशीनगर और महराजगंज की ओर जाइये. हर तरफ बदला हुआ गोरखपुर दिखेगा. देश के यशश्वी नेतृत्व में प्रधानमंत्री जी ने नई सोच दी है. इसके 8-9 साल पहले लोग ये मानते थे कि स्पोर्ट्स में करियर बनाना पैसे की बर्बादी है.

सांसद रवि किशन ने कही ये बात

इस दौरान गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने कहा कि कल 30 करोड़ पेड़ लग गए हैं, इसके लिए हम महाराज जी को धन्यवाद देते हैं. आक्सीजन से लेकर सभी कुछ पेड़ से ही मिलता है. रामगढ़ताल झील के चारों ओर रिंग रोड बनेगा. सभी को अपना घर, गली और मोहल्ला साफ रखना होगा. ये मिनी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में बेटी और बेटा सभी के लिए अगले 50 साल तक तक काम आएगा. केंद्र में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी होंगे तो देश का कल्याण होगा.

ये भी पढ़ें- UP Politics: आप सांसद संजय सिंह बोले- 'मणिपुर की घटना के लिए पीएम जिम्मेदार, राज्यसभा और लोकसभा में दें जवाब'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget