एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: गोरखपुर में इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दर्ज हैं 42 मामले

UP News: एसपी साउथ ने बताया, अखिलेश यादव उर्फ भोला यादव ने रेलवे की जमीन पर कब्जा करके अवैध निर्माण कराया हुआ था. उसे बुलडोजर की मदद से ध्वस्त किया गया है.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) में रेलवे की जमीन पर बरसों से अवैध कब्जा (illegal construction) जमाए 20 हजार रुपए के इनामी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. हिस्ट्रीशीटर के ऊपर प्रतिद्वंदियों पर जानलेवा हमला करने का आरोप है. उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में हत्‍या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में 42 केस दर्ज हैं. जिला और रेलवे प्रशासन ने उसके रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा को भी बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया. उसके अवैध कब्जा के बगल में प्रतिद्वंदी भी रेलवे की जमीन पर निर्माण कराने के प्रयास में रहे हैं. इसकी जानकारी होने पर उसने दूसरे पक्ष के एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसका हाथ-पैर तोड़ दिया था.

एसपी ने क्या बताया
गोरखपुर के एसपी साउथ एके सिंह ने बताया कि, पीपीगंज थानाक्षेत्र के 20 हजार रुपए के इनामी हिस्ट्रीशीटर अखिलेश यादव उर्फ भोला यादव को गिरफ्तार किया गया है. वह गोरखपुर के पीपीगंज के वार्ड नंबर 4 का रहने वाला है. पीपीगंज पुलिस और एसओजी टीम ने 9 अगस्त को उसे पीपीगंज के सिंहोरवा मोड़ से गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 147,148, 307, 323,324,325,352, 504, 506 में केस दर्ज किया जा रहा है. इस मामले में उसके खिलाफ 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था.

UP Politics: शिवपाल सिंह यादव ने शुरू की 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी, बेटे आदित्य को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
एसपी साउथ ने बताया कि अखिलेश यादव उर्फ भोला यादव ने रेलवे की जमीन पर कब्जा करके अवैध निर्माण कराया हुआ था. उसे भी आज जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन की टीम ने बुलडोजर की मदद से ध्वस्त किया है. उसने कुछ दिन पहले अपने प्रतिद्वंदी पर जानलेवा हमला कर उसका हाथ-पैर तोड़ दिया था. प्रतिद्वंदी द्वारा रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जे की रंजिश की वजह से घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि आरोपी के ऊपर पीपीगंज और कैंपियरगंज थाने में हत्या, हत्या के प्रयास समेत गुंडा एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज रहा है. आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है.

UP News: स्वतंत्र देव सिंह का विधान परिषद के नेता सदन पद से इस्तीफा, केशव प्रसाद मौर्य को मिली जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल बंद, NHAI की निर्माण कंपनी पर कार्रवाई
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल बंद, NHAI की निर्माण कंपनी पर कार्रवाई
5 हजार रुपये की रंजिश में घोंटा जिगरी दोस्त का गला, आरोपी अरेस्ट
5 हजार रुपये की रंजिश में घोंटा जिगरी दोस्त का गला, आरोपी अरेस्ट
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget