एक्सप्लोरर

Israel Palestine War: 'सायरन बजते ही बंकर में पहुंचने के लिए बस 90 सेकंड...', इजरायल से लौटे छात्र ने सुनाई आपबीती

Gorakhpur News: इजरायल और फलस्तीन के बीच भीषण लड़ाई जारी है. जंग में दोनों पक्षों के अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है. ऑपरेशन अजय के तहत भारतीयों की वापसी कराई जा रही है.

Operation Ajay: इजरायल और फलस्तीन हमास के बीच जारी जंग को आठ दिन हो गए हैं. दोनों पक्षों में जल्द युद्ध विराम के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. इजरायल में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार 'ऑपरेशन अजय' चला रही है. चार्टर्ड विमान के जरिए अब तक कुल 644 भारतीयों की सकुशल स्वदेश वापसी कराई गई. तेल अवीव से 197 भारतीयों का तीसरा जत्था 15 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचा. युद्धग्रस्त इजरायल से पहले जत्थे में लौटे गोरखपुर के हर्ष पल्लव ने रोंगटे खड़ी कर देने वाली दास्तान सुनाई. उन्होंने बताया कि जंग शुरू होने से पहले फोन पर अचानक सायरन की आवाज सुनाई दी.

इजरायल से लौटे छात्र ने बताए हालात

छात्र ने बताया कि तेल अवीव में रोजाना चार पांच बार सायरन बजता था. जान बचाने के लिए मात्र 90 सेकंड होते थे. 90 सेकंड में शेल्टर तक पहुंचना होता था. सुरक्षित जगह पहुंचने में काफी मशक्कत होती थी. इजरायल यूनिवर्सिटी में बीटेक के छात्र हर्ष पल्लव बताते हैं कि सायरन की आवाज बजने पर खाना तक छोड़ देना पड़ता था. कई बार भूखे रहने की नौबत आ जाती थी. उन्होंने बताया कि इजरायल की हर बिल्डिंग में बंकर बना हुआ है. बंकर हमलों से बचने का महफूज ठिकाना है.

परिजनों ने राहत की सांस ली

सायरन बजने पर 10 सेकंड बंकर पहुंचने में लगते थे. परिजनों के बीच सुरक्षित पहुंचने पर हर्ष पल्लव ने राहत की सांस ली है. बेटे की भारत वापसी पर परिजन भी काफी खुश हैं. हर्ष पल्लव इजरायल के हालात को बयान करते हुए चिंतित हो जाते हैं. 7 अक्टूबर की सुबह हमास के लड़ाकों ने इजरायल में पांच हजार रॉकेट दागकर सनसनी फैला दी. इजरायल पर हुए भीषण हमलों के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की घोषणा पर युद्ध जारी है. रॉकेट आसमान में गोले उगल रहे हैं. सायरन और धमाके की आवाज का खौफ लोगों के चेहरों पर साफ देखा जा सकता है.

UP News: यूपी पुलिस के कांस्टेबल को महंगा पड़ा फलस्तीन के लिए चंदा मांगना, शुरू हुई जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget