एक्सप्लोरर

Gorakhpur Hit And Run News: गोरखपुर में तेज रफ्तार का कहर, तीनों लोगों को पीछे से मारी टक्कर, दो की मौत, एक की हालत नाजुक

Hit And Run Case: गोरखपुर में देर रात एक कार ने तीन युवकों को टक्कर मार दी. जिससे दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर उससे पुछताछ कर रही हैं.

Gorakhpur Hit And Run Case: यूपी के गोरखपुर में देर रात हुए हिट एंड रन केस में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. बीती रात एक तेज रफ्तार कार ने देर रात खाना खाने के बाद टहल रहे तीन युवकों को पीछे से जोरदार टक्‍कर मार दी थी. हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया थी. एसएसपी के मुताबिक सीसीटीवी में नीले रंग की कार से हादसा होने की पुष्टि के बाद एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. परिजनों ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था.

गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामनगर चौराहे के पास रविवार देर रात यह हादसा हुआ था. जहीदाबाद मोहल्ले के रहने वाले मोइन अख्तर, अकील अहमद और ताहिर खाना खाने के बाद देर रात टहलने के लिए निकले थे. पीछे से आ रही कार ने तीनों को इतनी जोरदार से टक्कर मारी कि तीनों हवा में उछल गए. जहां दो की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही हैं. 

हिट एंड रन के शिकार हुए तीन युवक
गोरखपुर थाना क्षेत्र के पास रामनगर चौराहे के पास रात में टहलने निकले तीन युवकों पर पीछे से आ रही तेज कार ने जोरदार टक्कर मार दी. कार की टक्कर से तीनों युवक हवा में उछल गए. एक युवक कार के साथ ही उछलते हुए 100 मीटर दूर जा गिरा. हादसे में मोईन और अकील की मौके पर मौत हो गई. जबकि ताहिर गंभीर रूप से घायल हो गया. 

 पुलिस कर रही मामले की जांच
गोरखपुर के एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि तीन युवकों को अस्पताल भेजा गया. जहां पर दो युवकों की दुखद मौत हो गई है. घटनास्थल का निरीक्षण उनके द्वारा और अधिकारियों के द्वारा किया गया है. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. सीसीटीवी में दिख रहा है कि एक नीले रंग की कार द्वारा यह घटना को अंजाम दिया गया. मृतकों के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही हैं. वहीं एक आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही हैं.

ये भी पढ़ें: Mahoba News: महोबा में पुलिस कार्यालय में तैनात महिला सिपाही से छेड़छाड़, पीड़िता बोली- 'अश्लील इशारे किए'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget