एक्सप्लोरर

Gorakhpur: गोरखपुर जिला अस्पताल के मोर्चरी में युवक के शव को चूहे ने कुतरा, सीएमओ की कमेटी करेगी जांच

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दुर्घटना में मारे गए एक युवक के शव को चूहे ने कुतर दिया. उसका शव अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया था जहां चूहे ने उसे कुतर दिया.

UP News: यूपी के गोरखपुर (Gorakhpur) में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही ने सभी को हैरान कर दिया है. जिला अस्पताल (Gorakhpur District Hospital) की कुर्व्यवस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मोर्चरी (Morgue) में रखे गए युवक के शव को चूहे ने कुतर दिया. जिला अस्पताल में शव के चेहरे और नाक को कुतरे जाने की घटना के बाद से हड़कंप मच गया है. मोर्चरी में शव को चूहों द्वारा कुतरने की यह पहली घटना नहीं है. कुछ साल पहले भी दो बार इस तरह की घटना हो चुकी है.

दुर्घटना में गई थी दो युवकों की जान

गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के सेंदुली-बेंदुली गांव के रहने वाले सुमित गौड़ और महबूब सिद्दीकी गांव में दुर्गा पूजा में प्रतिमा बैठाने की तैयारी कर रहे थे. गांव में लगे बरसात के पानी को निकालने के लिए गांव के छह लोग मंगलवार की शाम 4 बजे पिक-अप से पम्पिंग सेट लेने के लिए गए थे. इस पर सुमित और महबूब भी सवार था. खोराबार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर फोरलेन पर पिक-अप हादसे का शिकार होकर पलट गई. पिक-अप में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में घायलों को जिला चिकित्‍सालय लाया गया. महबूब और सुमित को मृत घोषित कर दिया गया. दोनों का शव मोर्चरी में रखा गया था. 

परिवार ने लगाया यह आरोप

मृतक महबूब के भाई पन्‍नू सिद्दीकी और सुमित के पड़ोसी राहुल ने बताया कि रात में चूहों ने सुमित के शव के चेहरे और नाक को कुतर डाला. सुबह जब वे लोग शव को पोस्टमार्टम के लिए लेने के लिए आए, तो देखा कि चेहरे और नाक को चूहों ने कुतर डाला था. इसकी शिकायत करने के लिए वे सीएमओ के पास गए, लेकिन उन्‍होंने मिलने से मना कर दिया. परिजनों का कहना है कि पहले तो सीएमओ नेक मिलने से मना कर दिया. इसके बाद बताया कि डी-फ्रीजर चल रहा है. लेकिन, राजू नाम के कर्मचारी ने बताया कि शव बाहर रखा था. डी-फ्रीजर खराब है. कर्मचारियों ने परिजनों को बताया कि यहां अक्सर इस तरह की घटना होती रहती है.

Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी को हाईकोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा, लखनऊ के जेलर को धमकाने का है मामला

सीएमओ ने दी यह जानकारी

गोरखपुर के सीएमओ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि दुर्घटना में घायल दो युवकों के शवों को मोर्चरी में रखा गया था. उन्‍हें चूहों के द्वारा कुतरने की बात परिजनों ने बताई है. उन्‍होंने बताया कि एडिशनल सीएमओ डॉ. एके चौधरी और डॉ. नंद कुमार के नेतृत्‍व में जांच कमेटी बनाई गई है. उन्‍होंने बताया कि ये गंभीर लापरवाही का मा्मला है. उन्‍होंने जेई से बात की है. जेई ने बताया है कि डी-फ्रीजर सही है. शव को बाहर जमीन पर रखा गया था. इसी वजह से चूहों ने शव के चेहरे और नाक को कुतर दिया. इसकी जांच कराई जा रही है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें -

Saharanpur Crime News: जंगल में फांसी पर झूलते मिला टीचर और नाबालिग स्टूडेंट का शव, पुलिस ने किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget