एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: गोरखपुर में राप्ती ने खतरे का निशान किया, गांव से कटा संपर्क, नाव बनी ग्रामीणों का साधन

UP News: राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से तट के पास बसे बहरामपुर गांव का संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी में डूब गया है. इस वजह से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है.

यूपी के गोरखपुर में बाढ़ का खतरा इस कदर बढ़ गया है कि ग्रामीण अब दहशत में हैं. रोहिन नदी के बाद अब राप्ती नदी ने भी खतरे का निशान पार कर दिया है. राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के इलाकों का संपर्क कट गया है. महिलाएं और लड़कियां भी नाव चलाकर गांव से शहर आ रहे हैं. बताया गया कि राप्ती नदी तट के पास बसे बहरामपुर गांव का संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी में डूब गया है.

गोरखपुर के बहरामपुर गांव की रहने वाली महिमा बताती हैं कि वह नाव चलाना तो जानती है लेकिन ठीक से तैरना नहीं जानती है. पानी में ही रहते चले आए हैं, इसलिए डर नहीं लगता है. महिमा ने बताया कि अपनी तीन दिन से बढ़ गया है. पानी धीरे-धीरे बढ़ रहा है. आर्यावर्त बालिका विद्यालय में पढ़ती है. बच्ची राधा निषाद ने बताया कि वह 5-6 साल से नाव चल रही है. हर साल इसी तरह बाढ़ की वजह से उन लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

गांव वालों ने बताई बेबसी

गोरखपुर के बहरामपुर गांव के रहने वाले गंगा बताते हैं कि स्थिति काफी खराब है गांव पानी से घिर गया है. रोजमर्रा के सामान खरीदने के लिए नाव का सहारा लेकर बाहर निकलना पड़ रहा है. वृद्धा सुगुना देवी बताती है कि उन्हें नाव से आना-जाना पड़ रहा है. उन्हें डर लग रहा है लेकिन मजबूरी है. नाव कभी कोई ठिकाना नहीं है, कब डूब जाए. 

गांव रमेश निषाद बताते हैं कि समय पर नाव नहीं मिलने से कम पर आने-जाने में दिक्कत हो रही है. अभी आधे घंटे से नाव का इंतजार कर रहे थे. गांव तक जाने वाली पगडंडी पूरी तरह से डूब चुकी है. घर में भी पानी घुस रहा है. बाढ़ के पानी की वजह से बहरामपुर और शेरगढ़ गांव डूब गया है. राप्ती नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है.

राप्ती नदी खतरे के निशान के पार

गोरखपुर में राप्ती नदी बर्ड घाट पर खतरे का निशान पार कर चुकी है. राप्ती नदी खतरे का निशान 74.98 को पार करते हुए 24 सेंटीमीटर ऊपर 75.220 पर बह रही है. राप्ती नदी 24 घंटे में 16 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रही है. रोहिन नदी त्रिमुहानी घाट पर पहले ही खतरे का निशान पार कर चुकी है. रोहिन नदी खतरे का निशान 82.44 से 94 सेंटीमीटर ऊपर 83.380 आरएल मीटर पर बह रही है. रोहिन नदी 24 घण्टे में 83 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रही है. 

घाघरा नदी का भी बढ़ा जलस्तर

वहीं घाघरा नदी भी अयोध्या पुल और तुर्तीपार में खतरे का निशान पहले ही पार कर चुकी है. हालांकि अब घाघरा का पानी कम होना शुरू हो गया. घाघरा नदी अयोध्या पुल पर खतरे के निशान 92.73 से महज 1 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. वहीं तुर्तीपार में खतरे के निशान 64.01 से महज 53 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. 

बीते 24 घंटे में घाघरा नदी अयोध्या पुल पर 15 सेंटीमीटर और तुर्तीपार में 2.96 मीटर घटी है. गुर्रा नदी पिण्डरा में खतरे का निशान 7050 से 45 सेंटीमीटर नीचे चल रही है. गुर्रा नदी 24 घंटे में 15 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रही है. हालांकि गोरखपुर में बहने वाली कुआनो नदी अभी खतरे के निशान से 3:30 मीटर नीचे चल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
धामी सरकार ने PMAY-U को दी रफ्तार, दिसंबर तक मिलेंगे 15 हजार पक्के घर
धामी सरकार ने PMAY-U को दी रफ्तार, दिसंबर तक मिलेंगे 15 हजार पक्के घर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget