एक्सप्लोरर

मेडिकल स्टोर संचालक से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरे गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद

यूपी के गोरखपुर में मेडिकल स्टोर संचालक से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बदमाश लूट के पैसे को आपस में बांटकर कर कुछ दिनों के लिए जिले से बाहर भागने की फिराक में थे.

गोरखपुर: मेडिकल स्टोर संचालक से लूट की घटना को अंजाम देने वाले 5 लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लुटेरों के पास से लूटे गए रुपए के साथ अवैध तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया है. इनमें दो आरोपी रिश्ते में फुफेरे भाई हैं और काफी सम्पन्न परिवार से हैं. इनकी हरकत को लेकर इलाके में भी काफी चर्चा है. आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर और हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की जा रही है.

मुख्‍य आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास गोरखपुर के डीआईजी/एसएसपी जोगिंदर कुमार ने पुलिस लाइन के व्‍हाइट हाउस सभागार में घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि इस घटना में मुख्‍य आरोपी अंकित यादव का आपराधिक इतिहास मिला है. पकड़े गए पांचों लुटेरों ने पहली बार वारदात को अंजाम दिया है. अंकित पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है. पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है.

सरगना फरार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोला के नारायण खुर्द के रहने वाले सौरभ त्रिपाठी उर्फ चिम्पू, उरुवा क्षेत्र के प्रतापीपुर के अभिषेक यादव, मनीष कुमार प्रजापति, अंजनी कुमार मिश्रा और गोला के भरोह के प्रतीक पाठक उर्फ सिन्टू पाठक के रूप में हुई है. इनमें मुख्य सरगना अंकित यादव फरार हो गया है. पुलिस ने उसके खिलाफ 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है.

डकैती की वारदात को दिया था अंजाम डीआईजी/एसएसपी जोगिंदर कुमार में बताया कि 10 फरवरी की रात गोला थानाक्षेत्र के भरोह वाणी तरया रोड पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था. घटना में शामिल आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दो तमंचे, एक खोखा, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर, लूटे गए 6 लाख 28 हजार रुपए नकद और घटना में इस्तेमाल की गई 3 मोटरसाइकिल बरामद की हैं.

पुलिस को मिली सूचना 14/15 फरवरी की रात मुखबीर से क्राइम ब्रान्च की टीम को सूचना मिली कि 10 फरवरी की भोर में भरोह वाणी तरया रोड पर लूट की घटना में शामिल सभी आरोपी एक साथ मोटरसाइकिल से सवार होकर उरुवां बाजार से गोला की तरफ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक से आने वाले हैं. मुखबिर की सूचना पर काइम ब्रांच और थाना गोला की टीम ने पकवा पुल के पास मुठभेड़ के दौरान पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया. इनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.

जिले से बाहर भागने की फिराक में थे बदमाश आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 10 फरवरी को भोर में गोला थानाक्षेत्र में हुई लूट की घटना को इन लोगों ने अंजाम दिया था. सभी लोग उसी लूट के पैसे को आपस में बांटकर कर कुछ दिनों के लिए जिले से बाहर भागने की फिराक में थे. रास्ते में पुलिस की घेराबंदी देखते ही गिरफ्तारी के डर से फायरिंग कर भागने लगे. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ करने पर आरोपी अंजनी मिश्रा ने बताया कि उनके बुआ के लड़के प्रतीक पाठक उर्फ सिन्दू पाठक का विद्यालय लूट का शिकार जयप्रकाश यादव के मेडिकल स्टोर के ठीक सामने है. जिसका जय प्रकाश यादव से गहरा संबंध है.

बदमाशों को थी पूरी जानकारी इस कारण उनके पैसों के लेन-देन के बारे में प्रतीक को पूरी जानकारी रहती रही है. प्रतीक ने अंजनी को बताया कि जयप्रकाश यादव के पास आने-जाने के दौरान 5-10 लाख रुपए हमेशा रहता है. प्रतीक उर्फ सिंटू के बताए समय पर 9 फरवरी की रात में सभी आरोपी इकट्ठा हो गए. 10 फरवरी की भोर में इन लुटेरों ने वाणी तरया रोड पर मेडिकल स्टोर संचालक जयप्रकाश यादव की मोटरसाईकिल को टक्कर मारकर गिरा दिया और तमंचों के बल पर रुपए से भरा थैला छीनकर भाग गए.

ये भी पढ़ें:

यूपी के मेरठ में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे अरविंद केजरीवाल

अतीक के कब्ज़े से खाली कराई गई जमीन पर बनेगा चुनाव आयोग का दफ्तर, रखी जाएंगी EVM और VVPAT

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के साम्राज्य पर सबसे बड़ी चोट, 1.10 अरब की बेनामी संपत्ति कुर्क
अतीक अहमद के साम्राज्य पर सबसे बड़ी चोट, 1.10 अरब की बेनामी संपत्ति कुर्क
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Snake Prevention Tips: बारिश में न आएं सांप, अपनाएं ये आसान टिप्स
बारिश में न आएं सांप, अपनाएं ये आसान टिप्स
Embed widget