एक्सप्लोरर

अतीक के कब्ज़े से खाली कराई गई जमीन पर बनेगा चुनाव आयोग का दफ्तर, रखी जाएंगी EVM और VVPAT

प्रयागराज के लूकरगंज इलाके के प्लाट नंबर 19 और 65 पर माफिया अतीक अहमद के पिता हाजी फ़िरोज अहमद का कब्ज़ा था. सरकारी रिकॉर्ड में यह ज़मीन नजूल यानी सरकार की ही थी.

प्रयागराज: यूपी की योगी सरकार ने संगम नगरी प्रयागराज में माफिया घोषित किये गए पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के कब्ज़े से खाली कराई गई ज़मीन चुनाव आयोग को दिए जाने का फैसला किया है. सूबे के आवास विकास विभाग के इस प्रस्ताव पर योगी कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है. कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अतीक के कब्ज़े से खाली कराई गई ज़मीन पर चुनाव आयोग का वेयर हाउस बनाए जाने का रास्ता साफ़ हो गया है और जल्द ही यहां काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है. चुनाव आयोग के इस वेयर हाउस में चुनावों में काम आने वाली इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के साथ ही वीवीपैट मशीनों को भी रखा जाएगा. इसके साथ ही आयोग के कुछ अधिकारी भी यहां बैठेंगे.

दरअसल, प्रयागराज के लूकरगंज इलाके के प्लाट नंबर 19 और 65 पर माफिया अतीक अहमद के पिता हाजी फ़िरोज अहमद का कब्ज़ा था. अतीक के गुर्गे ही इस ज़मीन की देखभाल करते थे. तकरीबन सात हज़ार स्क्वायर मीटर की इस जगह की कीमत करीब डेढ़ अरब रूपये है. सरकारी अमले ने यूपी में योगी सरकार द्वारा माफियाओं और बाहुबलियों के खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन नेस्तनाबूत के तहत इस ज़मीन को पिछले साल 13 सितम्बर को खाली कराकर कब्ज़ा पाया था. सरकारी रिकॉर्ड में यह ज़मीन नजूल यानी सरकार की ही थी. अतीक के परिवार ने इस पर कब्ज़ा कर रखा था.

ज़मीन अब निर्वाचन आयोग को दी जा रही है

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल 16 दिसंबर को प्रयागराज में हुए वकीलों के कार्यक्रम में माफियाओं और बाहुबलियों के कब्ज़े से खाली कराई गई ज़मीन सरकारी दफ्तरों और पार्किंग के लिए देने के साथ, गरीबों के लिए सस्ते दाम पर आशियाना बनाए जाने के उपयोग में लाए जाने का एलान किया था. इसी के तहत यह ज़मीन अब निर्वाचन आयोग को दी जा रही है. योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के मुताबिक़ ऐसा करके योगी सरकार यह संदेश देना चाहती है कि उसकी हमदर्दी गुंडों माफियाओं के बजाय आम नागरिकों के साथ है.

यह भी पढ़ें-

Haridwar Kumbh Mela 2021: मेला शुरू होने को लेकर सस्पेंस बरकरार, आगे बढ़ाई गई कार्यों को पूरा करने की डेडलाइन

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget