एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: मोटी फीस लेने वाले कॉलेज पर बड़ा आरोप, छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

परीक्षा नहीं कराने के साथ एक लाख रुपए और डोनेशन-एडमिशन फीस वसूलने समेत कई अन्‍य आरोपों के साथ कालेज के फर्जी होने की बात पता चलने पर छात्र-छात्राओं का गुस्‍सा फूट पड़ा.

Gorakhpur News: गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के राज नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज के स्‍टूडेंट्स ने कॉलेज के फर्जी होने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं. दिनभर कॉलेज के बाहर धरना-प्रदर्शन और चक्‍काजाम कर छात्र-छात्राओं ने विरोध दर्ज कराया. जब देर शाम तक बात नहीं बनीं, तो वे शहर के कलेक्‍ट्रेट परिसर में डीएम कार्यालय के सामने देर रात धरने पर बैठ गए. दो घंटे तक धरना देने के बाद पहुंचे आलाधिकारी और पुलिस के मान-मनौव्‍वल और जांच कर दोषी होने पर कार्रवाई के आश्‍वासन के बाद छात्र-छात्राएं वापस लौटे.

कॉलेज पर क्या लगाए आरोप
गोरखपुर के पिपराइच में स्थित राज नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कालेज पर छात्र-छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं. परीक्षा नहीं कराने के साथ एक लाख रुपए और डोनेशन-एडमिशन फीस वसूलने समेत कई अन्‍य आरोपों के साथ कालेज के फर्जी होने की बात पता चलने पर सोमवार को छात्र-छात्राओं का गुस्‍सा फूट पड़ा. कालेज के बाहर सुबह से ही नारेबाजी और धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने चक्‍काजाम कर दिया. देर शाम तक पुलिस ने खाली कराया, तो छात्र-छात्राएं शहर के कलेक्‍ट्रेट परिसर स्थित डीएम आफिस के बाहर सैकड़ों की संख्‍या में पहुंचकर धरने पर बैठ गए और कॉलेज के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.

देर शाम से रात तक धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के फर्जी होने और परीक्षा नहीं कराने के साथ धनउगाही समेत कई अन्‍य आरोप भी लगाए. स्‍टूडेंट कन्‍हैया लाल गुप्‍ता ने बताया कि उन लोगों से एडमीशन के नाम पर एक से डेढ़ लाख रुपए डोनेशन लिया जाता है. उन लोगों से कहा गया कि यूपी मेडिकल फैकेल्‍टी है. उन लोगों की तीन साल से परीक्षा नहीं हुई है. जिनकी परीक्षाएं हुई हैं, उन्‍हें फर्जी डिग्री दी गई है. कोई भी वैकेंसी आती हैं, तो डिग्री को फर्जी बता दिया जाता है. दो साल से कोरोना की वजह से कोई कार्रवाई नहीं हुई. इंटर्नशिप और लैब भी नहीं कराया जाता है. उन्‍होंने कहा कि आधिकारी ये आश्‍वस्‍त करें कि कालेज फर्जी नहीं है, तो ही वे लोग धरने पर से उठेंगे. कालेज के फर्जी होने की दशा में डोनेशन की रकम के साथ दूसरे कॉलेज में उन्‍हें ट्रांसफर किया जाए.

सिटी मजिस्ट्रेट ने क्या कहा
गोरखपुर के सिटी मजि‍स्‍ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्‍तव ने बताया कि स्‍टूडेंट्स का आरोप है कि उन्‍हें जानकारी हुई है कि उनका राज नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज फर्जी है. ऐसे में भविष्‍य पर संकट देखकर वे यहां कलेक्‍ट्रेट में एकत्रित हुए थे. इस पूरे मामले की जांच डीएम के द्वारा सीएमओ को जांच के लिए निर्देशित किया गया है. उन्‍होंने बताया कि प्रशासन और पुलिस की टीम लगी हुई है. परीक्षा नहीं कराने और हास्‍टल से निकालने की बात पर कार्रवाई की जा रही है. उन्‍होंने बताया कि जांच के बाद दोषी पाएं जाने पर कॉलेज के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी. स्‍टूडेंट्स की सभी मांगों को सुनकर कार्रवाई का आश्‍वासन दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: चुनाव को लेकर दिल्ली में बीजेपी की बैठक में शाह और योगी हुए शामिल, जानिए- कब होगा नामों का एलान

UP Election 2022: यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने तैयार की खास रणनीति, घर-घर जाकर ऐसे चुनाव प्रचार कर रही है पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
Uttarakhand News: दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद
गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget