एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: सीएम ने किया था वादा नहीं रुकेगी पढ़ाई, गोरखपुर की पंखुड़ी ने लिया दाखिला

Gorakhpur News: सीएम योगी से सातवीं कक्षा की पंखुड़ी ने गुहार लगाई थी कि महाराज मेरा एडमिशन कर दीजिए. जिसके बाद सीएम ने पढ़ाई न रुकने का वादा किया था जो अब पूरा हो चुका है.

Gorakhpur News: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के जनता दरबार में 1 जुलाई को पहुंची पंखुड़ी का दाखिला हो गया है. वो 7 जुलाई को स्‍कूल पहुंची और अधिकारियों की उपस्थिति में उसका प्रवेश करा दिया गया. पिता के एक्सीडेंट के बाद आर्थिक स्थित ठीक नहीं होने पर पंखुड़ी मुख्‍यमंत्री के जनता दरबार में पहुंची थी. उसे सीएम योगी ने एडमिशन कराने और फीस माफ करने का वादा किया था. शिक्षा विभाग की ओर से 5 जुलाई को पत्र जारी कर दिया गया. 

इसके पहले पिता के साथ स्‍कूल पहुंची पंखुड़ी को स्‍कूल ने फीस माफ नहीं करने का फरमान सुना दिया था. इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर तंज कसने के साथ पंखुड़ी की फीस भरने की पेशकश की थी, जिसे उसके परिवार ने ठुकरा दिया था.

सातवीं कक्षा में हुआ दाखिला
गोरखपुर के पुर्दिलपुर की रहने वाली पंखुड़ी त्रिपाठी का सरस्‍वती शिशु मंदिर पक्‍कीबाग में कक्षा 7 में दाखिला हो गया है. सोमवार 7 जुलाई को चेहरे पर खुशी लिए बाकायदा स्‍कूल ड्रेस में पिता राजीव त्रिपाठी के साथ स्‍कूल पहुंची. दो दिन पहले शनिवार को पंखुड़ी को स्‍कूल के प्रधानाचार्य ने ये कहकर वापस भेज दिया था कि उसकी फीस माफ नहीं हो पाएगी. इसके बाद पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर तंज कसते हुए पंखुड़ी की फीस भरने का ऑफर दिया था. 

पंखुड़ी और उसके परिवार ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था. उसने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यना‍थ पर भरोसा जताया था. 1 जुलाई को ही पंखुड़ी पिता राजीव त्रिपाठी के साथ मुख्‍यमंत्री के जनता दरबार में गई थी. वहां पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उसे विश्‍वास दिलाया था कि फीस के अभाव में उसकी पढ़ाई बाधित नहीं होगी. इसके बाद पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए भाजपा सरकार और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर तंज सकते हुए कहा था कि वादा करके निभाते नहीं है, तो वादा क्‍यों करते हैं. इसके बाद इस मामले में सियासत गरमा गई थी. हालांकि बीएसए रमेन्द्र कुमार सिंह ने शनिवार 5 जुलाई को ही विद्यालय के प्रधानाचार्य को संबोधित पत्र लिखकर पंखुड़ी त्रिपाठी को प्रवेश देने और फीस माफ करने का पत्र जारी कर दिया था. 

सीएम योगी ने माफ कराई पंखुड़ी की फीस
मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में आए इस प्रकरण के संदर्भित होने के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सरस्वती शिशु मंदिर पक्की बाग के प्रबंधन से संपर्क किया और पंखुड़ी त्रिपाठी की फीस माफ करवाई. साथ ही पंखुड़ी को बताया कि वह सोमवार से स्कूल जाए. पंखुड़ी आज स्कूल यूनिफॉर्म पहने स्कूल पहुंची और कक्षा सात वर्ग बी में उसकी पढ़ाई शुरू हो गई. सोमवार को एडीआईओएस नरेन्‍द्र सिंह ने गोरखपुर के सरस्‍वती शिशु मंदिर पक्‍कीबाग पहुंचकर पंखुड़ी को प्रवेश दिलाया. उन्‍होंने बताया कि पंखुड़ी त्रिपाठी मुख्‍यमंत्री के जनता दर्शन में अपने पिता के साथ गई थी. आज की तारीख में उसका प्रवेश हो गया है. वो शिक्षा ग्रहण कर रही है. 
 
आर्थिक दिक्कतों से फीस न जमा कर पाने के चलते स्कूल जाने से वंचित महानगर के पुरदिलपुर निवासी पंखुड़ी त्रिपाठी की पढ़ाई सोमवार से निर्बाध शुरू हो गई. जनता दर्शन में मुख्यमंत्री द्वारा पंखुड़ी की परेशानी का संज्ञान लिए जाने के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन से संपर्क कर पंखुड़ी की फीस माफ करवा दी. फीस माफ होने के साथ कक्षा सात में पढ़ने वाली इस बिटिया ने सोमवार को स्कूल जाकर क्लास अटेंड करना शुरू कर दिया है. पढ़ाई शुरू होने पर पंखुड़ी और उसके पिता राजीव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया है. 

सीएम योगी से लगाई थी गुहार
पंखुड़ी सरस्वती शिशु मंदिर (इंग्लिश मीडियम) पक्की बाग में कक्षा सात में पढ़ती है. जनता दर्शन में उसने मुख्यमंत्री से कहा था, “महाराज जी, मैं पढ़ना चाहती हूं, फीस माफ करवा दीजिए या फीस का इतंजाम करा दीजिए.” उसने बताया था कि पिता राजीव त्रिपाठी को चोट लगने के बाद परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर हो गया है. मां मीनाक्षी एक शॉप पर नौकरी कर रही हैं. उसके अलावा कक्षा 12 में पढ़ने वाला भाई भी है. 

पंखुड़ी ने बताया कि फीस न जमा कर पाने के कारण वह कक्षा सात में पढ़ाई करने नहीं जा पा रही है. उसकी समस्या सुनने के बाद सीएम योगी ने उसे भरोसा दिया था कि उसकी पढ़ाई नहीं रुकने पाएगी. वह खूब पढ़े, फीस माफ कराया जाएगा या फीस का इंतजाम कर दिया जाएगा. इसे लेकर उन्होंने अफसरों को निर्देशित भी किया था और पंखुड़ी की ख्वाहिश पर उसके साथ फोटो भी खिंचवाई थी. स्‍कूल में एडमिशन मिलने के बाद पंखुड़ी ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का आभार जताया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget