एक्सप्लोरर

UP Crime News: गोरखपुर में ऑटो चालक की बेरहमी से हत्या, पहचान छुपाने के लिए चेहरे को जलाया, जांच में जुटी पुलिस

UP News: गोरखपुर में ऑटो चालक की पुलिया में लटकी शव मिलने से चारों ओर सनसनी फैल गई. शव की पहचान मिटाने के लिए चेहरे को जला दिया गया था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं.

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर के शाहपुर थानाक्षेत्र के जेल बाईपास रोड पर सोमवार 5 फरवरी की सुबह गोड़धोइया पुल के नीचे एक सरिया में केबल के तार के सहारे लटकी मिली. अंडरग्राउंड एरिया में बनी दुकान का शटर ठीक करने पहुंचे मिस्त्री ने उसकी लाश लटकते देखी, तो शोर मचाया. मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच साक्ष्य संकलन किए. उसकी पहचान 10 दिनों से लापता गोरखपुर के कैंपियरगंज के रहने वाले ऑटो चालक पिंटू (35 वर्ष) के रूप में हुई है. 

मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान पिंटू के रूप में की. परिजनों ने उसकी हत्या कर शव लटकाने का अंदेशा जताया है. उसके चेहरे को भी एसिड से जलाने का अंदेशा है. शाहपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा. परिवार की तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

10 दिनों से लापता था ऑटो चालक
गोरखपुर के कैंपियरगंज का रहने वाला पिंटू पासवान उर्फ माघे ऑटो चालक था. 10 दिन पहले वो रात 8 बजे कैम्पियरगंज से पादरी बाजार के लिए रिजर्व सवारी लेकर निकला था. तभी से वो लापता था. परिजनों को लगा कि वो पादरी बाजार में अपने ननिहाल में रुक गया है. दूसरे दिन सुबह फोन पर बात हुई तो पता चला कि वह ननिहाल नहीं पहुंचा है. इसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए. परिजनों ने ननिहाल समेत आस-पास और रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. इसी दौरान पादरी बाजार पुलिस चौकी के पास चाबी लगी ऑटो मिली गई. ननिहाल के लोगों ने इसकी सूचना पादरी बाजार पुलिस को दी.

पादरी बाजार पुलिस ने ऑटो कब्जे में लेकर थाने पर पहुंचा दिया. पिंटू की बहन मंजू देवी की तहरीर पर पुलिस ने उसके लापता होने के बाद गुमशुदगी दर्ज की थी. पिंटू के पिता पारस पासवान की मौत 10 साल पहले हो चुकी है. वो तीन बहनों का इकलौता भाई और दो बच्चों का पिता था. उसकी बेटी 12 साल और 8 साल का एक बेटा है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के माध्यम से हत्यारों की तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें: UP News: यूपी में रेप के फर्जी केस दर्ज कराने वालों की अब खैर नहीं! हाईकोर्ट का रुख सख्त, दिया ये आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में पूर्व ARTO के घर विजलेंस की छापेमारी, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 1.62 करोड़ कैश बरामद
यूपी में पूर्व ARTO के घर विजलेंस की छापेमारी, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 1.62 करोड़ कैश बरामद
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी! 71 सड़कें बाधित, देहरादून-हरिद्वार समेत 5 जिलों में मूसलाधार बारिश
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी! 71 सड़कें बाधित, देहरादून-हरिद्वार समेत 5 जिलों में मूसलाधार बारिश
UP News: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू
लखनऊ: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget