एक्सप्लोरर

गोरखपुर: विधायक ने लिया टि्वटर का सहारा, इस तरह पकड़ा गया आरोपी, पढ़ें पूरा मामला

सोशल मीडिया के जरिये आप अपनी बात बड़े से बड़े अधिकारी तक पहुंचा सकते हैं. आम से लेकर खास तक अब इस प्रभावशाली माध्यम का सहारा ले रहे हैं. गोरखपुर से विधायक राधा मोहन अग्रवाल ने ट्विटर के जरिये उच्च अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाईं.

गोरखपुर, एजेंसी. भाजपा कार्यकर्ता के एक रिश्तेदार की गोली लगने से हुई मौत के आरोपी को पकड़ने में पुलिस के विफल रहने पर पार्टी विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें यह काम कराने के लिए टि्वटर का सहारा लेना पड़ा.

गोरखपुर की सदर सीट से विधायक अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि गोरखपुर के एक भाजपा कार्यकर्ता के रिश्तेदार की गोली लगने से हुई मौत के आरोपी को पकड़ने में लखीमपुर खीरी पुलिस नाकाम साबित हुई. इसपर उन्होंने टि्वटर का सहारा लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसकी जानकारी दी.

विधायक ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में कई बार अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया लेकिन जब उन्हें कोई उचित समाधान नहीं मिला तब उन्होंने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री को ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी. लेकिन समस्या का समाधान होने पर देर रात उन्होंने ट्वीट हटा दिया.

अग्रवाल ने बताया कि 17 अगस्त को उन्होंने अपर मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी को पांच बार फोन किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद उन्होंने टि्वटर का सहारा लिया और फिर अधिकारियों ने फोन कर कार्रवाई का आश्वासन दिया. जब लखीमपुर खीरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तो उन्होंने ट्वीट हटा दिया.

भाजपा कार्यकर्ता एम प्रताप के रिश्तेदार अजीत प्रताप की लखीमपुर खीरी में 25 जून को गोली लगने से मौत हो गई थी.

प्रताप के अनुसार अजीत अपने पड़ोसी मुस्तफा की बेटी की शादी के दौरान अपने फ्लैट की बालकनी में खड़े थे कि तभी शानू खान नाम के व्यक्ति ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान एक गोली अजीत को लग गई और उनकी मौत हो गई. उनका शव दो दिन तक फ्लैट में पड़ा रहा. पुलिस ने सूचना मिलने पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया जिसमें यह बात सामने आई कि मौत गोली लगने से हुई है.

विधायक अग्रवाल ने कहा, 'यह विधायक का काम है कि वह अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के काम को गंभीरता से लें. मुख्यमंत्री योगी का भी निर्देश है कि पार्टी के विधायक और सांसद अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हों और उन्हें इंसाफ दिलाएं.'

ये भी पढ़ें.

मेरठ: अवैध तरीके से चल रही थी NCERT किताबों की छपाई, पुलिस-एसटीएफ की टीम ने पकड़ी 35 करोड़ की किताबें

अयोध्या से उठी संतों की मांग, सीबीआई से हो पालघर हत्याकांड की जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget