एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: गोरखपुर में मुतवल्ली एक्‍शन कमेटी की बैठक, शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम जुलूस निकालने की अपील

गोरखपुर में मुहर्रम के जुलूस में किसी भी प्रकार की घटना न हो इसके लिए पुलिस अधिकारी मुस्तैद है. वहीं मुतवल्ली एक्शन कमेटी ने भी मुहर्रम रूट मैप के अनुसार ही निकाला जाए इसके लिए तैयारी कर ली है.

Gorakhpur News: गोरखपुर में मुतवल्ली एक्‍शन कमेटी की बैठक में वरिष्ठ काउंसलर खैरूल बशर ने कहा कि मुहर्रम में खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों को ठीक करने के लिए पुलिस को मुस्तैद रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कहा कि मुहर्रम के जुलूस के मुतवल्लियों ने हमेशा से प्रशासन का साथ देते हुए शासन के गाइडलाइन का पालन करते हैं. बशर ने कहा कि मुहर्रम के जुलूस  रूट मैप के मुताबिक ही निकाला जाएगा. बैठक में मौजूद शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह ने कहा कि मुहर्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन के गाइडलाइन पर ही पुराने परंपरा के मुताबिक ही जुलूस निकालें.

गोरखपुर में रविवार को मुहर्रम को लेकर इमाम चौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी की बैठक कमेटी अध्यक्ष अब्दुल्लाह की अध्यक्षता में हुई. इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया. इस मौके पर सर्वसम्मति से मुहर्रम पर्व को आपसी सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. मुहर्रम के दौरान सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के साथ प्रशासन को पर्याप्त सहयोग की अपील की गई.

'जुलूस-ताजिया के सुरक्षा पर कड़ा पहरा'
बैठक को संबोधित करते हुए थाना तिवारीपुर की थाना प्रभारी राजकुमारी शुक्ला ने कहा कि मुहर्रम को ध्यान में रखते हुए पुलिस व्यवस्था पूरे तौर पर जुलूस को लेकर मुस्तैद है. उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट न डालने समेत कई तरह के एहतियात बरतने की अपील की गई है. बैठक में थाना राजघाट के थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने कहा कि मुहर्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन के सहयोग से जुलूस-ताजिया पर सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा. उन्होंने कहा कि मुहर्रम जुलूस सभी के सहयोग से पुराने रवायत के तहत ही निकाले जाएंगे.

इस मौके पर कमेटी के कन्वीनर हाजी कलीम अहमद फरजंद ने कहा कि इस्लाम धर्म के मानने वाले लोग मुहर्रम को गम का महीना मनाते हैं. मुहर्रम, बकरीद के 20 दिन बाद में मनाया जाता है. कमेटी सचिव शकील अहमद अंसारी ने कहा कि मुहर्रम का महीना इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. क्योंकि इसी महीने में हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी. इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी शमशाद आलम राईन ने कहा कि मुहर्रम का त्योहार हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाया जाता है.

'सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट न डालें'
इस त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं. वरिष्ठ समाजसेवी मुहम्मद आसिम खान ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मोहम्मद साहब के नवासे थे. उनकी शहादत की याद में मुहर्रम के महीने में जुलूस निकाला जाता है. कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्ला ने कहा कि मुहर्रम पर निकलने वाले अलम का जुलूस और ताजिये को ध्यान में रखकर बैठक की गई. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट न डालें.

ये भी पढ़ें: Deoria: देवरिया में कहर बनी आकाशीय बिजली, मंदिर के पुजारी समेत 2 की मौत, 6 झुलसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget