एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: महायोगी गोरखनाथ यूनिवर्सिटी में शुरू होगा MBBS और BBA लॉजिस्टिक कोर्स, बैठक में मिली हरी झंडी

Mahayogi Gorakhnath University: गोरखपुर की महायोगी गोरखनाथ यूनिवर्सिटी में अब एमबीबीएस की पढ़ाई भी शुरू होने जा रही है. इस पाठ्यक्रम को कार्यपरिषद की बैठक में हरी झंडी मिल गई है.

Gorakhpur News: महायोगी गोरखनाथ यूनिवर्सिटी में अब बीएएमएस कोर्स के साथ एमबीबीएस की पढ़ाई भी शुरु होने जा रही है. आरोग्यधाम गोरखपुर में चंद औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद इसी सत्र 2024-25 से एमबीबीएस की पढ़ाई भी शुरू होने की पूरी उम्मीद है. यूनिवर्सिटी की कार्यपरिषद बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है. जिसके बाद अब इस साल से यहां एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा.

रविवार को महायोगी गोरखनाथ यूनिवर्सिटी की कार्यपरिषद की बैठक हुई, जिसमें कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी की अध्यक्षता में ये बैठक हुई. इस बैठक का संचालन कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने किया. इस दौरान एमबीबीएस के पाठ्यक्रम को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए. कार्यपरिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए उप कुलसचिव (प्रशासन) श्रीकान्त ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2024-25 से एमबीबीएस के साथ ही बीबीए लॉजिस्टिक पाठ्यक्रम को कार्यपरिषद की मंजूरी मिल गई है. 

ऑनलाइन होगी प्रवेश प्रक्रिया
इस बैठक में प्रवेश प्रक्रिया को शत प्रतिशत ऑनलाइन करने का निर्णय लिया. इसके साथ ही प्रवेश समिति को निर्धारित समय सारिणी के अनुसार समयबद्ध प्रवेश कार्यवाही की अनुमति दी गई. यह भी तय किया गया कि सत्र 2024-25 से प्रवेश के समय ही छात्रावास का आवंटन किया जाएगा.

कार्यपरिषद ने बीएएमएस, नर्सिंग, फार्मेसी कोर्सेज समेत अन्य कई महत्वपूर्ण यूजी, पीजी, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में 1 अप्रैल से शुरू प्रवेश प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई. इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अप्रैल तक स्वीकार किए जाएंगे. प्रवेश परीक्षा अलग अलग निर्धारित तिथियों में होगी. कार्यपरिषद की बैठक में कुल 73 बिंदुओं पर चर्चा की गई. बैठक के दौरान वर्ष 2024-25 के लिए 148 करोड़ रुपये का बजट भी पारित किया गया.

इस बैठक में कार्यपरिषद सदस्य महंत योगी मिथिलेशनाथ, रामजन्म सिंह व प्रमथनाथ मिश्र, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सीएम सिन्हा, संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा विभाग प्रेम कुमार पांडेय, आचार्य डॉ. शोभा गौड़, प्रो. सुनील कुमार, डॉ. राजेंद्र भारती, डॉ. हरिओम शरण, परीक्षा नियंत्रक अमित कुमार सिंह, आयुर्वेद कॉलेज के डॉ. सुमित कुमार एम, प्रिया एसआर नायर, मुख्य अभियंता नीरज कुमार गौतम, चार्टर्ड अकाउंटेंट अनिल कुमार सिंह, सहायक अभियंता आशीष शामिल रहे. 

Nagina Lok Sabha Seat: चंद्रशेखर आजाद की मेहनत पर पानी फेर रहे सपा और BSP का फैसले? BJP को सीधा फायदा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू
लखनऊ: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू
शिक्षा का मंदिर शर्मसार! हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget