एक्सप्लोरर

UP MLC Election Result: गोरखपुर-महराजगंज से रिकॉर्ड मतों से जीते BJP प्रत्‍याशी सीपी चंद, सपा को लगा बड़ा झटका

UP MLC Election Result 2022: सीपी चंद को 4,839 मत मिले, तो वहीं सपा के रजनीश यादव को महज 407 मतों पर संतोष करना पड़ा. सीपी चंद ने 4,432 मतों के अंतर से जीत हासिल की.

UP MLC Election Result 2022: गोरखपुर-महराजगंज (Gorakhpur Maharajganj) स्‍थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव में बीजेपी प्रत्‍याशी सीपी चंद ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है. यहां बीजेपी के सीपी चंद की सपा के रजनीश यादव से सीधी टक्‍कर रही है लेकिन पहला रुझान आने के साथ ही बीजेपी प्रत्‍याशी की बढ़त आखिरकार बड़ी जीत में तब्‍दील हो गई. सीपी चंद को 4,839 मत मिले, तो वहीं सपा के रजनीश यादव को महज 407 मतों पर संतोष करना पड़ा. सीपी चंद ने 4,432 मतों के अंतर से जीत हासिल की.

शुरुआती रुझान में ही बढ़त मिली
गोरखपुर के टाउनहाल कचहरी क्‍लब भवन में सुबह 8 बजे से काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई. पहले मतों को मिक्‍स किया गया. इसके बाद मतों की छटनी के साथ ही अवैध मतों को छांटकर किनारे कर दिया गया. 10 बजे पहले रुझान में ही बीजेपी के सीपी चंद को बढ़त मिल गई. इसके बाद 11.15 बजे आए परिणाम में बीजेपी प्रत्याशी सीपी चंद को विजयी घोषित कर दिया गया.

UP MLC Election Result 2022: एमएलसी चुनाव में BJP की बड़ी जीत पर योगी आदित्यनाथ की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

एआरओ/एडीएम एफआर ने क्या बताया
एआरओ/एडीएम एफआर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उनके यहां मतगणना कार्य सम्‍पन्‍न हो चुके हैं. 5,365 मत पड़े थे, जिनमें से 119 मत अवैध हैं. 5,246 मत वैध हैं. बीजेपी प्रत्‍याशी सीपी चंद को 4,839 मत, तो वहीं सपा प्रत्‍याशी रजनीश यादव को 407 मत मिले. सीपी चंद ने 4,432 मतों के अंतर से जीत हासिल की. उन्‍होंने बताया कि आयोग को परिणाम भेज दिए गए हैं. विजयी प्रत्‍याशी को प्रमाणपत्र दिया जा रहा है.

गोरखपुर-महराजगंज स्‍थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव में 33 बूथों पर कुल 5,482 मतदाता रहे हैं. इनमें गोरखपुर में 21 और महराजगंज में 12 बूथों पर 5,365 मत पड़े. गोरखपुर में कुल 3,252 मतदाता रहे हैं. इनमें से 3,190 ने मताधिकार का प्रयोग किया. महराजगंज में कुल 2,230 मतदाता रहे हैं. इनमें से 2,175 ने मतदान किया. गोरखपुर में 98.09 तो वहीं महराजगंज में 97.53 मतदान प्रतिशत रहा है. दोनों जगहों का मिलाकर कुल मतदान प्रतिशत 97.87 रहा है.  

UP MLC Election Result: जौनपुर में बीजेपी की बड़ी जीत, बृजेश सिंह ने सपा के मनोज यादव को 2357 वोटों से हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget