एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: राम मंदिर उद्घाटन पर PM मोदी को मिलेगा पुस्तकों का गिफ्ट, गोरखपुर के गीता प्रेस से रवाना

Ram Mandir Inauguration: गोरखपुर के गीता प्रेस ने भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर उपहार अयोध्या भेजा है. उपहार में अयोध्‍या दर्शन की प्रतियों सहित 10 हजार धार्मिक पुस्‍तकें शामिल हैं.

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्‍या में राम मंदिर उद्घाटन की तैयारी चल रही है. 22 जनवरी को रामलला भव्‍य मंदिर में विराजमान होंगे. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लोगों को शिद्दत से इंतजार है. राम मंदिर उद्घाटन के अनुष्ठान में भक्ति भाव से भेंट समर्पित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में गोरखपुर के गीता प्रेस ने भी प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम पर 10 हजार धार्मिक पुस्‍तकों का उपहार अयोध्या भेजा है. शुक्रवार को पूजा-पाठ और तिलक के साथ किताबों का उपहार अयोध्या रवाना किया गया. गीता प्रेस के ट्रस्‍टी देवीदयाल अग्रवाल ने बताया कि अयोध्‍या दर्शन की प्रतियों सहित 10 हजार धार्मिक पुस्‍तकें भेजी जा रही हैं.

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का भव्य उद्घाटन

धार्मिक किताबें भेंट स्वरूप प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी समेत अन्‍य विशिष्‍ट अति‍थियों को दी जाएंगी. उन्होंने कहा कि गीता प्रेस ने अलग से श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को  51 पुस्‍तकों की भेंट भेजी है. उन्होंने कहा कि गीता प्रेस के शताब्‍दी वर्ष में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का महत्‍वपूर्ण अवसर है. राम मंदिर के उद्घाटन से गीता प्रेस की स्‍थापना का संकल्‍प पूरा हुआ. संस्‍थापक जय दयालजी गोयंदका, भाईजी हनुमान प्रसादजी पोद्दार और श्रीरामसुखदास जैसे संतों ने गीता प्रेस को सींचकर विशाल बरगदरूपी बटवृक्ष का रूप दिया है. उनका गीता प्रेस की स्‍थापना का उद्देश्‍य आज पूरा हुआ है.

गीता प्रेस ने पीएम मोदी और अतिथियों के लिए भेजा भेंट

प्रबंधक डॉ. लालमणि तिवारी ने बताया कि अयोध्‍या में प्राण प्रतिष्‍ठा के लिए गीता प्रेस से अयोध्‍या दर्शन समेत धार्मिक पुस्‍तकें भेजी जा रही हैं. पुस्‍तकों में अयोध्‍या दर्शन, अयोध्‍या महत्‍व, गीता नंदिनी और रामांक को सम्मिलित किया गया है. रामांक का दोबारा प्रकाशन किया गया है. भगवान राम की लीलाओं के 100 चित्र रामांक में जोड़े गए हैं. 22 जनवरी को राम मंदिर के गर्भगृह में रहनेवालों को सचित्र रामचरितमानस भेंट की जाएगी. प्रबंधक डॉ लालमणि तिवारी ने गीता प्रेस के भेंट को स्वीकार करने पर श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का आभार जताया.

उन्होंने कहा कि गीता प्रेस से अयोध्या भेजा गया उपहार अति विशिष्‍ट अतिथियों को देने का आश्वासन मिला है. उन्‍होंने बताया कि गर्भगृह में उपस्थित प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, प्रधान पुजारी समेत अति विशिष्‍ट लोगों को गीता प्रेस की धार्मिक पुस्‍तकें प्रदान की जाएगी. 12 पुस्‍तकें गर्भगृह में उपस्थित लोगों को दी जाएंगी. उन्‍होंने कहा कि 100 वर्ष पहले गीता प्रेस की स्‍थापना राम मंदिर के उद्देश्‍य से हुई थी. उसी समय योग बन गया था कि भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा के अवसर पर गीता प्रेस का उपहार रवाना किया जाएगा.

Ram Mandir News: 50 हजार करोड़ का व्यापार, 5 हजार महिलाओं को रोजगार, राम मंदिर मॉडल का चमक उठा बाजार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget