एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: गोरखपुर में आबकारी विभाग की दबिश, अवैध शराब के बड़े ठिकानों का भंडाफोड़

Excise Department Action: गुरुवार को राप्ती नदी के किनारे बरसों से चल रहे अवैध कच्ची शराब के ठिकानों पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई की है. प्रदेश में कच्ची शराब से मौत को रोकने के लिए ये कार्रवाई हुई है.

Gorakhpur News: गोरखपुर के राजघाट पर राप्‍ती नदी के किनारे बरसों से चल रहे अवैध कच्‍ची शराब के ठिकानों पर आबकारी विभाग की दबिश लगातार जारी है. अवैध शराब के ठिकानों पर चल रही दबिश में लगातार शराब की बरामदगी हो रही है. आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देकर 180 लीटर अवैध शराब बरामद की है. टीम ने 10 हजार किलोग्राम लहन और 20 भट्ठियों को नष्‍ट किया है.  

पांच घंटे चली कार्रवाई
गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र के राप्‍ती नदी के तट के किनारे अमरुतानी और रामगढ़ताल में गुरुवार को दबिश की कार्रवाई की गई. आबकारी विभाग की टीम ने ज्‍वाइंट मजिस्‍ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीणा के नेतृत्‍व में दबिश दी. पांच घंटे चली कार्रवाई में पहुंची टीम ने ये कार्रवाई की. दबिश के दौरान अवैध कच्‍ची शराब के ठिकानों से कच्‍ची शराब बेचने और खरीदने वाले भाग गए. गोरखपुर के आबकारी निरीक्षक सेक्‍टर दो राकेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि थाना राजघाट और रामगढ़ताल में दबिश की कार्रवाई की गई है. 22 दिसंबर से पांच जनवरी तक विशेष प्रवर्तन अभियान चल रहा है.  

सुबह सात बजे ही हुई कार्रवाई
गोरखपुर के आबकारी निरीक्षक राकेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अमरुतानी और रामगढ़ताल क्षेत्र में कार्रवाई में 180 लीटर अवैध शराब और 10 हजार किलोग्राम लहन बरामद कर नष्‍ट किया. इसके साथ ही 20 भट्ठियों को भी तोड़ा गया. उन्‍होंने बताया कि सुबह सात बजे से कार्रवाई शुरु की गई. पांच घंटे तक ये अभियान चलाया गया. आबकारी विभाग के विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक सेक्टर दो राकेश कुमार त्रिपाठी, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र दो कैम्पियरगंज मिथिलेश कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र पांच सहजनवां अरविंद सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र सात खजनी कृष्ण कुमार सिंह ने ये कार्रवाई की.  

कच्ची शराब पीने से हुई थी मौत
आबकारी विभाग की ओर से लगातार विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है. कच्‍ची शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर ये अभियान लगातार चल रहा है. आबकारी विभाग का उद्देश्‍य है कि अवैध रूप से बेची जा रही कच्‍ची शराब को पीने से किसी की मौत न हो. प्रदेश में अवैश शराब पीने से होने वाली मौतों को रोकने के लिए सरकार गंभीर है. यही वजह है कि जिला प्रशासन भी अवैध रुप से बिकने वाली कच्‍ची शराब पर लगाम लगाने के लिए लगातार बड़ी कार्रवाई कर रहा है.

ये भी पढ़ें-

Prayagraj News: कानपुर में बार एसोसिएशन चुनाव में वकील की हत्या मामले में बार काउंसिल और हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, जानिए क्या कहा

UP Election 2022: क्या बीएसपी से टिकट की उम्मीद पाले बैठे हैं? मायावती इन उम्मीदवारों को टिकट नहीं देंगी, जानें- कहीं आपका नाम तो नहीं कट गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक
यूपी विधानसभा की इन 84 सीटों पर सबकी नजर, 69 पर BJP का कब्जा!
यूपी विधानसभा की इन 84 सीटों पर सबकी नजर, 69 पर BJP का कब्जा!

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget