एक्सप्लोरर

DDU के रंगीन मिजाज प्रोफेसर 6 माह बाद बहाल, शराब के नशे में छात्रा से मोबाइल पर की थी गंदी बात

Gorakhpur University News: गोरखपुर यीनिवर्सिटी के असिस्टेंड प्रोफेसर पर एक छात्रा ने यौन शोषण और मोबाइल पर गंदी बात करने का आरोप लगाई थी, जिसके बाद डीडीयू के कुलसचिव ने उन्हें निलंबित कर दिया था.

Gorakhpur University Today News: डीडीयू के विज्ञान संकाय के रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग के शिक्षा के मंदिर में गुरु-शिष्य परंपरा और मर्यादा को भी तार-तार करने वाले एक रसिक मिजाज निलंबित असिस्टेंट प्रोफेसर को छह महीने के बाद बहाल कर दिया गया है. फरवरी माह में उन्‍हें छात्रा की तरफ से यौन शोषण के आरोपों और मोबाइल पर गंदी बात करने के आरोप के बाद कुलपति के आदेश पर कुलसचिव ने निलंबित कर दिया था. इसके बाद से ही उनके ऊपर विश्वविद्यालय में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई थी और कुलसचिव कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया था. 

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में हुई बैठक में विज्ञान संकाय के रसिक मिजाज असिस्टेंट प्रोफेसर को बहाल करने का आदेश दिया गया. उन्हें भविष्य में दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की चेतावनी भी दी गई है. डीडीयू की इंटरनल कंप्लेंट कमेटी (आईसीसी) यानी आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ इसकी जांच कर रहा था. प्रकोष्ठ की जांच रिपोर्ट के बाद उन्हें बहाल करने का निर्णय लिया गया है. उनकी बहाली से एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं. 

शराब के नशे में छात्रा से गंदी बात

बीते साल नवंबर-दिसंबर माह में रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर जो एनएसएस के प्रभारी भी रहे हैं. वे छात्रा को मोबाइल पर शराब के नशे में धुत होकर ‘गंदी बात’ कर रहे थे. ये ऑडियो बीते फरवरी माह के पहले हफ्ते में वायरल हो गया. वे छात्रा से इसमें खुश करने की बात कहते हुए विभाग टॉप करवाने का सौदा कर रहे हैं. शराब के नशे में वे ये कहते भी नजर आ रहे हैं कि उन्‍हें कुछ खास गिफ्ट चाहिए. इसके बाद 6,7 और 8 फरवरी को विभिन्न छात्र संगठन सड़क पर उतर गए और असिस्टेंट प्रोफेसर को निलंबित करने की मांग करने लगे. 

मामला तूल पकड़ने पर लिया गया था एक्शन

बता दें कि मामला तूल पकड़ने की वजह से आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को कुलसचिव के 9 फरवरी को कुलपति के आदेश पर जारी पत्र में निलंबन का आदेश जारी किया गया. विश्वविद्यालय परिनियमावली (यथा संशोधित) के परिनियम संख्‍या 16.4 एवं उसके उपबंध (e) के प्रावधान के अंतर्गत अध्ययनरत छात्र की तरफ से यौन उत्पीड़न की जांच हेतु अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. पत्र में ये निर्देशित किया गया कि इस दौरान उनका विश्वविद्यालय के शैक्षणिक परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. निलंबन अवधि में उनका जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा. निलंबन की अवधि के दौरान वे कुलसचिव कार्यालय से संबद्ध रहेंगे. ये पत्र विश्वविद्यालय के जिम्मेदार अधिकारियों और विभाग को भी प्रेरित किया गया था.

प्रोफेसर का वीडियो हो गया था वायरल 

इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो गया, इसमें वे छात्रा के साथ गंदी बात करते नजर आ रहे हैं. इसके बाद उन्‍हें एनएसएस की जिम्मेदारियों से भी मुक्त कर दिया गया. ऑडियो में वे बार-बार छात्रा से मिलने का दबाव बनाने के साथ ही उन्‍हें एनएसएस से हटाए जाने के बारे में भी बता रहे हैं. वे ये भी कह रहे हैं कि उनके विभाग की कुछ छात्राओं ने उनके खिलाफ शिकायत भी की है. ऑडियो में बातचीत के दौरान शराब के नशे में मदहोश असिस्टेंट प्रोफेसर की जुबान भी पूरी तरह से लड़खड़ा रही है. वे बार-बार छात्रा को सर्वाधिक नंबर देने और अन्य बातें भी कर रहे हैं.

गोरखपुर विश्वविद्यालय में किसी छात्रा की तरफ से किसी शिक्षक पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने का ये पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी एक से दो शिक्षकों के ऊपर छात्राओं की तरफ से इस तरह का आरोप लगा चुकी हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से इस मामले में आरोपों पर जांच भी बैठाई गई. इस मामले में भी विश्वविद्यालय प्रशासन जांच कर रही थी. इस बीच 23 मिनट 17 सेकंड के वायरल हुए ऑडियो को भी विश्‍वविद्यालय की तरफ से जांच में संज्ञान लिया था.  

ये भी पढ़ें: लखनऊ के पंतनगर में मकान पर लगे लाल निशान तो गुस्साएं लोग, घर के बाहर चिपका दी रजिस्ट्री की कॉपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम

वीडियोज

Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget