एक्सप्लोरर

UP News: गोरखपुर DDU के स्टूडेंट को जालसाजों ने बनाया शिकार, गिफ्ट भेजने के बहाने ठगे 4.5 लाख रुपये

UP Cyber Fraud News: गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां जालसाजों ने डीडीयू में पढ़ने वाले स्टूडेंट से लाखों रुपये ठग लिए. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Gorakhpur Cyber Fraud:  यूपी के गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सोशल साइट्स फेसबुक पर महिला बनकर एक जालसाज ने डीडीयू के स्‍टूडेंट से दोस्ती की. इसके बाद उसने बताया कि वो यूक्रेन की सेना में महिला अधिकारी है. स्‍टूडेंट जालसाज के झांसे में आ गया और मोबाइल नंबर भी साझा कर लिया. जालसाज ने उसे महंगा गिफ्ट भेजने के बहाने शिकार बनाया और टैक्‍स के नाम पर पहले खाते में रुपए मंगा लिए. इसके बाद जब उससे मुंबई एयरपोर्ट पर इनकम टैक्‍स के अधिकारियों के द्वारा गिफ्ट के पकड़े जाने और टैक्‍स की रकम अदा करने के नाम पर 4.5 लाख रुपए हड़प लिए गए.

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के एमए कृषि द्वितीय वर्ष के छात्र ने एसपी सिटी कृष्‍ण कुमार बिश्‍नोई को बताया कि सोशल साइट्स फेसबुक पर उसे कुछ दिनों पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी. विदेशी महिला की फोटो लगी फ्रेंड रिक्वेस्ट को उसने एक्सेप्ट कर लिया. इसके बाद दोनों के बीच बातें होने लगी. जालसाज ने स्टूडेंट को महिला बनकर प्‍यार के जाल में फंसा लिया. उसने बताया कि वो यूक्रेन की सेना में महिला अधिकारी है. इसके बाद उसने स्टूडेंट को दोस्‍ती और प्‍यार होने की वजह से गिफ्ट भेजने के लिए एड्रेस लिया और बताया कि उसने महंगा गिफ्ट भेजा है.

 जालसाज ने ठगे स्टूडेंट से लाखो रुपये
जालसाज की ओर से पीड़ित के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई. काल करने वाले ने बताया कि मुंबई एयरपोर्ट पर आपका गिफ्ट पार्सल आया है. उसे छुड़ाने के लिए 1,000 डॉलर यानी 83300 रुपया भेजना होगा. वो जालसाज के झांसे में आकर उसके नंबर पर रुपए भेज दिया. इसके बाद फिर दूसरे दिन उसी नंबर से काल आई. उसने गिफ्ट के आयकर विभाग द्वारा पकड़े जाने की जानकारी देकर टैक्स के रूप में 3 लाख 33 हजार 500 रुपये की मांग की गई. जालसाज के द्वारा बताया कि गिफ्ट में कीमती सामान के साथ कुछ डॉलर भी उसने भेजा था. पीड़ित स्‍टूडेंट ने पुलिस को बताया कि उसने दोस्तों व परिचितों से कर्ज लेकर पूरी रकम भेज दी.

तहरीर के आधार पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
इतनी रकम भेजने के बाद भी उसने गिफ्ट नहीं भेजा. इसके बाद ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर उससे 8.82 लाख रुपए की मांग की जाने लगी. इसके बाद उसे ठगी का शिकार होने का शक हुआ. इसके बाद पीड़ित स्‍टूडेंट ने एसपी सिटी कृष्‍ण कुमार बिश्नोई को मामले के बारे में जानकारी दी. पीड़ित छात्र की तहरीर पर साइबर थाने की पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. एसपी सिटी कृष्‍ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि साइबर ठगी का मामला सामने आया है. मुकदमा दर्ज कर जालसाजों का पता लगाया जा रहा है. जल्‍द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर रकम वापसी का प्रयास किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: खत्म हो गई सियासी दुश्मनी! एक साथ आ गए धुर विरोधी, एक-दूसरे के लिए मांग रहे वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget