एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: गोरखपुर में 8वीं के छात्र से मारपीट के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, मकान मालिक भी गिरफ्तार

UP News: 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र से मारपीट मामले में पुलिस ने नाबालिग छात्र को पकड़ लिया है. इस मामले में मकान मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है.

गोरखपुर में कक्षा 8 में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र से हैवानियत करने वाले आरोपी को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है. पुलिस ने इस मामले में मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने 14 वर्षीय नाबालिग को कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की थी और थूक चटवाया था. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जब पीड़ित छात्र की मां को इसका पता चला, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल थाना क्षेत्र का रहने वाले 14 वर्षीय कक्षा 8 के छात्र को बंधक बनाकर पीटने और थूक चटवाने के आरोप में एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है. साथ ही जिस मकान में इस हैवानियत को अंजाम दिया गया, उसके मालिक अरविंद यादव को भी अरेस्ट किया है.

मारपीट की वीडियो की थी वायरल

पीड़ित की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि आरोपी उसके पीड़ित बेटे का सहपाठी है और उसे छद्म नाम से चिढ़ाने की वजह से उसे बंधक बनाया और लोहे की पाइप से उसकी पिटाई करने के बाद थूक भी चटवाया. इसके बाद आरोपी ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

बाल अपचारी को पुलिस ने कस्टडी में लिया

इस मामले में चिलुआताल पुलिस ने बीएनएस की धारा 127(2),115(2), 352, 351(3) बीएनएस से सम्बन्धित बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया. अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के मुताबिक बाल अपचारी द्वारा वादिनी के नाबालिग पुत्र को कमरे में बन्द करके लोहे के पाइप से मारा-पीटा गया व गाली गुफ्ता देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई. इसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर नाबालिग आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लिया गया. पुलिस इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है.

एसपी नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि चिलुआताल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उसके नाबालिग बेटे को बंधक बनाकर बाल अपचारी द्वारा पीटने की शिकायत दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है.

इस मामले में बाल अपचारी द्वारा जहां उस बच्चे को पीटा गया था उस मकान के मालिक अरविंद यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाल अपचारी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है. विवेचना चल रही है.

ये भी पढ़ें: प्राकृतिक आपदा की खबरों के बीच उत्तराखंड में घटा पर्यटन, नैनीताल के होटल्स बुकिंग में 95% तक कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget