एक्सप्लोरर

Holi 2024: गोरखपुर में होलिका दहन शोभायात्रा में शामिल होंगे सीएम योगी, 1927 से हो रहा है इसका आयोजन

UP News: गोरखपुर में होलिका दहन के पहले निकलने भक्त प्रहलाद की शोभायात्रा में शामिल होंगे. 1927 से यहां होलिका दहन का आयोजन किया जा रहा. सीएम योगी 26 साल से इसमें सम्मिलित हो रहे है.

Gorakhpur News: होलिका दहन के पहले निकलने वाली भक्त प्रहलाद की शोभायात्रा के पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भक्तों पर पुष्प वर्षा कर होली के उल्लास में शामिल होंगे. वे बतौर मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ 26 वर्षों से गोरक्षपीठ की इस परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं. उनके पहले ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ भी होलिका दहन उत्‍सव समिति की ओर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करते रहे हैं.

होलिका दहन के पहले निकलने वाली इस शोभायात्रा में फूलों की पुष्‍पवर्षा के सा‍थ होली खेलने वाले गोरखपुर के लोगों के बीच अलग ही उल्लास दिखाई देता है. 6 किलोमीटर लंबी दोनों ही शोभायात्रा में फूल और रंगों की होली होगी. इसके साथ ही होली का रंग और गुलाल के रंग में रंगकर गोरखपुर के लोग होली के उल्लास में डूब जाएंगे. इसके पहले उनका समिति की ओर से सम्मान और उद्बोधन भी होगा. 

 24 मार्च को निकलेगी शोभायात्रा
गोरखपुर के पाण्‍डेयहाता में होलिका दहन के पूर्व निकलने वाली ये शोभायात्रा 24 मार्च को निकलेगी. हालांकि हर बार की तरह इस बार भी गोरखपुर के लोग होली का पर्व 26 मार्च को मनाएंगे. लग्न और मुहूर्त को देखते हुए एक दिन पूर्व ही गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ की ओर से इसकी पुष्टि की गई है. इस लिहाज से होलिका दहन रविवार 24 मार्च को शाम को मुहूर्त के अनुसार होगा. इसके ठीक पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ श्री श्री होलिका उत्सव समिति पाण्डेय होता की ओर से आयोजित भक्त प्रहलाद की शोभायात्रा को अपराह्न 3 बजे हरी झंडी देकर रवाना करेंगे.

 इको फ्रेंडली होगा होलिका दहन
श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति पाण्‍डेयहाता के मंत्री राहुल कुमार गुप्ता और  बताया कि पांडेयहाता पर इस बार भी  इको फ्रेंडली होलिका दहन की तैयारियां की गई है. गाय के गोबर से बने उपले से इस बार होलिका जलाई जाएगी. इस बार पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए समिति के लोगों ने लकड़ी से सम्मत नहीं जलाने का ऐलान किया है. उन्होंने अन्य समिति के लोगों से भी ये अपील की है कि वे गाय के गोबर से बने कंडे को जलाकर होलिकोत्सव मनाएं.     

1927 से हो रहा है इसका आयोजन
श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति पाण्‍डेयहाता के संगठन मंत्री आशीष गुप्ता ने बताया कि 24 मार्च को अपराह्न 3 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. मुख्यमंत्री कार्यालय से इसकी बुधवार की रात्रि फोन पर पुष्टि की गई है. वे होलिका दहन के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे. समिति की ओर से 1927 से होलिका दहन का आयोजन किया जा रहा है. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी 26 साल से इसमें सम्मिलित हो रहे हैं. इस बार 97वां वर्ष समिति की ओर से मनाया जा रहा है. 

सीएम योगी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
यहां पर उद्बोधन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ भक्त प्रहलाद की शोभायात्रा को झंडी देकर रवाना करेंगे. ये शोभायात्रा पाण्डेय हाता से शुरू होकर घंटाघर, मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार, बेनीगंज, ईदगाह रोड, चरण लाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक, घंटाघर होते हुए नॉर्मल चौक के बाद पाण्डेयहाता पर संपन्न होगी.

ये भी पढ़ें: मेरठ में तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑन डिमांड तैयार किए जाते थे हथियार, आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget