एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

UP News: गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना और निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए.

CM Yogi In Janta Darshan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन के दौरान करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने साफ कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद को न्याय मिले. कोई भी गरीब आवास और इलाज जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे. मुख्यमंत्री योगी रविवार की रात गोरखनाथ मंदिर में रुके थे. सुबह होते ही उन्होंने महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने जनता दर्शन लगाया. वे खुद कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास पहुंचे और बेहद इत्मीनान से एक-एक व्यक्ति की बात सुनी.

इस दौरान कई लोग इलाज में मदद और पक्के मकान की मांग को लेकर पहुंचे थे. सीएम योगी ने भरोसा दिलाया कि इलाज के लिए पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी अस्पतालों से इलाज का अनुमान जल्द तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से तुरंत सहायता दी जा सके.

पात्र लोगों को तुरंत मिले पीएम आवास योजना का लाभ- सीएम
महिलाओं और बुजुर्गों ने जब आवास की समस्या बताई तो सीएम ने अधिकारियों से सख्त लहजे में कहा कि जिन पात्र लोगों को अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर नहीं मिला है, उन्हें तुरंत लाभ दिलाया जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि कोई भी गरीब बेघर न रहे.

मुख्यमंत्री ने जमीन पर कब्जे की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि किसी की जमीन हड़पना अपराध है और इसमें लापरवाही नहीं चलेगी. जिन मामलों में पीड़ित को लंबे समय से परेशानी हो रही है, उसमें अफसर जवाबदेही तय करें और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएं.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के महंत भी हैं और जब भी वह गोरखपुर दौरे पर होते हैं, तो जनता दर्शन के जरिए सीधे लोगों से जुड़ते हैं. यह परंपरा उन्होंने बतौर सांसद शुरू की थी और मुख्यमंत्री बनने के बाद भी लगातार जारी रखी है. उनके इस प्रयास से हजारों लोगों को समय पर मदद मिल चुकी है. सीएम योगी ने कहा कि सरकार गरीबों, वंचितों और पीड़ितों के साथ है. हर जरूरतमंद को न्याय दिलाना ही इस सरकार का सबसे बड़ा धर्म है.

ये भी पढ़ें: सीएम योगी का बड़ा तोहफा, प्रदेश में एकसाथ खुलेंगे 71 नए कॉलेज, इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
अमेठी: दर्दनाक सड़क हादसे में उजड़ा परिवार, मां-बेटे की मौत; पिता भी घायल
अमेठी: दर्दनाक सड़क हादसे में उजड़ा परिवार, मां-बेटे की मौत; पिता भी घायल
'मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं...', नवदीप रिणवा के सख्त निर्देश
'मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं...', नवदीप रिणवा के सख्त निर्देश
अब हर जातिगत विवाद में नहीं लगेगा SC-ST एक्ट, इलाहाबाद HC का अहम फैसला
अब हर जातिगत विवाद में नहीं लगेगा SC-ST एक्ट, इलाहाबाद HC का अहम फैसला

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget