एक्सप्लोरर

गोरखपुरः लॉकडाउन को लेकर प्रशासन सख्त, कई लोगों का काटा चालान

गोरखपुर के एएसपी/सीओ कैण्‍ट ट्रेनी आईपीएस राहुल भाटी ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र के गुरुंग तिराहे पर सड़कों पर चल रहे अनावश्यक दो पहिया और चार पहिया वाहन के मालिकों को रोककर उनके सड़कों पर निकलने का कारण पूछा गया.

वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए यूपी में 24 मई तक लाकडाउन बढ़ा दिया गया है. ऐसे में महामारी की भयावहता को देखते हुए लिए गए सरकार के फैसले का कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशसानिक अधिकारी भी सड़कों पर हैं. लोगों से बार-बार अपील करने के बाद भी बेवजह सड़कों पर घूमने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसे में गोरखपुर पुलिस ने सड़क पर बेवजह घूमने वाले लोगों का चालान किया.

गोरखपुर में कोविड-19 की महामारी को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सख्‍त है. हालांकि पिछली बार की अपेक्षा इस बार महामारी का प्रकोप अधिक होने की वजह से सड़कों पर पीडि़त और उसके परिवार के लोगों को अस्‍पताल और दवा, इंजेक्‍शन की जरूरत को पूरा करने के लिए सड़क पर निकलना पड़ रहा है.

इसके अलावा जिनके घरों में कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से आइसोलेशन में हैं, ऐसे लोगों के परिवार के लोग भी जरूरी सामान की खरीदारी के लिए निकलने की छूट दी गई है. पुलिस-प्रशासन के लोग डाक्‍टर का पर्चा और अस्‍पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से जानकारी लेने के बाद लोगों को जाने दे रहे हैं.

बहुत से ऐसे भी लोग हैं जो बेवजह सड़कों पर घूम रहे हैं. उन्‍हें न तो अपने ही संक्रमित होने का डर है. न ही अपने और दूसरे के परिवार की चिंता है. ऐसे में पुलिस-प्रशासन को ऐसे लोगों के साथ सख्‍ती दिखानी पड़ रही है. गोरखपुर की सड़कों पर घूमने वाले लोगों को पूछताछ के बाद घर से निकलने की सही वजह नहीं बताने के बाद चालान किया गया.  

गोरखपुर के एएसपी/सीओ कैण्‍ट ट्रेनी आईपीएस राहुल भाटी ने बताया कि दो पहिया और चार पहिया वाहन के मालिकों को रोककर उनके सड़कों पर निकलने का कारण पूछा गया. जिन लोगो ने संतुष्ट जवाब नहीं दिया और मौके पर वाहनों के संबंधित कागजात नहीं दिखाए, उन सभी लोगों का चालान किया गया. कुछ लोगों को वार्निंग देकर भी छोड़ा गया. दोबारा पाए जाने पर कठोर कार्रवाई करने की बात भी कहीं गई.

चेकिंग के दौरान कैंट थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय, इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा, एयरपोर्ट्स चौकी प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता सहित भारी मात्रा में पुलिस बल उपस्थित रहा. राहुल भाटी ने बताया की नियम तोड़ने वाले लोगों का चालान किया जा रहा है.

कोरोना संकट के बीच लंदन के लिए आज से एयर इंडिया की उड़ानें शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद: प्रॉपर्टी के लालच में पति की हत्या, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
मुरादाबाद: प्रॉपर्टी के लालच में पति की हत्या, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget