एक्सप्लोरर

Gonda Murder Case: प्रधान प्रतिनिधि की हत्या मामले में BJP विधायक की गिरफ्तारी की मांग, जमकर हुई नारेबाजी, 19 गिरफ्तार

Gonda News: एएसपी ने बताया, 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया. उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत करके रिमांड पर भेजा गया है. मामले में कोतवाली नगर में केस दर्ज किया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गोंडा (Gonda) में बीते महीने थाना छपिया क्षेत्र में प्रधान प्रतिनिधि भोलू सिंह गोली मारकर हत्या (Gonda murder case) के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया था लेकिन हत्या में मारे गए प्रतिनिधि की पत्नी और उनका परिवार बीजेपी विधायक प्रभात वर्मा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराने और कार्रवाई करने की मांग पर अड़े हुए थे, जिनका समर्थन बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने किया था. जिला प्रशासन ने मामले की न्यायिक जांच करवाने की बात कही है. 

गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना
अवध केसरी सेना के लोग मृतक भोलू सिंह की पत्नी को साथ में लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर बीजेपी विधायक प्रभात वर्मा की गिरफ्तारी और एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे. जिला प्रशासन ने बिना अनुमति धरना देने के आरोप में अवध केसरी सेना के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.


Gonda Murder Case: प्रधान प्रतिनिधि की हत्या मामले में BJP विधायक की गिरफ्तारी की मांग, जमकर हुई नारेबाजी, 19 गिरफ्तार

एएसपी ने क्या बताया
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने बताया, 17 जुलाई को दिन के समय शहर में कुछ लोगों द्वारा सड़क को जाम करने का प्रयास किया गया. उन्हें रोका गया तो वे कलेक्ट्रेट परिसर में जाकर बैठ गए. एक माह पूर्व छपिया थाना क्षेत्र में एक हत्या की घटना हुई थी उस घटना के पीड़ितों को लेकर वो वहां पर बैठ गए थे. प्रशासन और पुलिस द्वारा वार्ता की गई, लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं सुनी. उनके द्वारा समस्या उत्पन्न की गई. 

Fatehpur News: अस्पताल में गर्भवती को नहीं किया भर्ती, गेट पर हुआ प्रसव, बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

19 लोग गिरफ्तार
एएसपी ने आगे बताया कि, इस बात पर स्थानीय पुलिस द्वारा उन्हें समझाया गया. उन लोगों ने शांति व्यवस्था भंग किया और कलेक्ट्रेट परिसर में इधर-उधर कूदने-फांदने लगे. इसे देखते हुए 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया. उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत करके रिमांड पर भेजा गया है. इस मामले में कोतवाली नगर में भी एक मामला दर्ज किया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

UP Breaking News Live: आज यूपी में बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जावेद पंप का घर गिराए जाने का है मामला

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget