एक्सप्लोरर

Gonda News: गोंडा में अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं, जिला प्रशासन ने अवैध कब्जे की लिस्ट जारी कर दी ये चेतावनी

उत्तर प्रदेश के गोंडा में प्रशासन ने कहा है, अवैध अतिक्रमण लोग खुद हटा लें नहीं तो बुलडोजर से कार्रवाई की जाएगी. अबतक 100 से अधिक अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की गई है.

जाम और अतिक्रमण से जूझ रहे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोंडा (Gonda) शहर को अब इससे मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन (Gonda district administration) ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है. अबतक 100 से अधिक अतिक्रमणकारियों (Illegal Encroachment) पर बुलडोजर से कार्रवाई की गई है. जिला प्रशासन और नगर पालिका की तरफ से अपील करवाते हुए बताया गया कि, अपना अवैध अतिक्रमण लोग खुद हटा लें नहीं तो बुलडोजर से कार्रवाई की जाएगी. जिला अधिकारी डॉ उज्जवल कुमार के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में यह कार्रवाई होने जा रही है. 

अवैध कब्जे की लिस्ट जारी 
दीवानी चौराहा से 47 दुकानों को चिन्हित कर लिया गया है जो सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके बड़े-बड़े मार्केट कांप्लेक्स या माल बना लिए हैं. बीते दिनों बुलडोजर से हुई कार्रवाई के बाद व्यापारियों में हड़कंप का माहौल था. उसके बाद जिला प्रशासन ने अपील किया है कि लोग अपना अतिक्रमण नहीं हटाएंगे तो बुलडोजर से कार्रवाई की जाएगी. जिला प्रशासन ने 47 अवैध कब्जे की लिस्ट जारी कर दी है. ये लोग सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बिल्डिंग खड़ी कर चुके हैं. अब देखने वाली बात होगी कि आगामी दिनों में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन किस तरह से कार्रवाई करेगा.

UP Politics: कपिल सिब्बल और जयंत चौधरी को राज्यसभा भेजने के पीछे ये है सपा का प्लान! अखिलेश यादव साध रहे 2024 के समीकरण

सिटी मजिस्ट्रेट ने क्या बताया
अतिक्रमण के मुद्दे पर सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने बताया, शासन के दिशा निर्देशों पर जिलाधिकारी के निर्देशन में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है. पहले तो प्रशासन की तरफ से अपील की गई है कि खुद अपना अतिक्रमण हटा लें. अपील के बाद भी अगर कोई अतिक्रमण नहीं हटया जाता है तो जिला प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की जाएगी. अब तक गुड्डू मल चौराहे से लेकर बस अड्डे तक लगभग 100 से अधिक अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की गई है.

Rajya Sabha Election 2022: BJP आज जारी कर सकती है राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, यूपी से इन 8 नामों की है चर्चा

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में इन लोगों पर ED की नजर, आजम के करीबियों पर जल्द कसेगा शिकंजा!
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में इन लोगों पर ED की नजर, आजम के करीबियों पर जल्द कसेगा शिकंजा!
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget