एक्सप्लोरर

Gonda News: गोंडा में गिरफ्तार आतंकी सद्दाम शेख निकला हिन्दू, दोस्त ने कराया था धर्मांतरण, चौंकाने वाले खुलासे

Gonda News: पिछले दिनों गोंडा में गिरफ्तार आतंकवादी सद्दाम शेख के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. सद्दाम शेख मुसलमान नहीं बल्कि एक हिंदू है. पिता की डांट से नाराज होकर वो घर से भाग गया था.

Gonda News: यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए आतंकवादी सद्दाम शेख के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. गिरफ्तार किया गया सद्दाम शेख हिंदू है और इसका पुराना नाम रंजीत सिंह है जो कि गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बसेड़ी गांव का रहने वाला है. रंजीत के घर में ताला लगा हुआ है, 6 महीने से इस घर में कोई रह रहा है. बीते दिसंबर 2022 में रंजीत सिंह के पिता भगवानदीन सिंह इलाहाबाद मेले के दौरान घर पर आए थे और एक हफ्ता रहने के बाद मुंबई वापस चले गए, उसके बाद अभी तक घर नहीं आए हैं. 

रंजीत सिंह मुंबई में रह रहे अपने पिता भगवानदीन सिंह के साथ रह रहा था. 20 साल पहले अपने पिता भगवानदीन के जेब से पैसा चुराया था पैसा चुराने के बाद पिता ने रंजीत की पिटाई कर दी थी जिससे नाराज होकर अपने घर से भाग कर कहीं चला गया. रंजीत के पिता भगवानदीन ने काफी खोजबीन की लेकिन रंजीत नहीं मिला तो थक हार कर अपने घर बैठ गए. रंजीत सिंह 1999 में अपने मित्र आसिफ से मिला था और आसिफ के पिता के माध्यम से उसने मुस्लिम धर्म अपनाया और सद्दाम शेख बन गया. रंजीत सिंह ने अपने पिता का नाम भी बदलकर मुंशी मियां कर लिया. 

आतंकी सद्दाम शेख को लेकर बड़ा खुलासा

साल 2005 में गोंडा जिले के रहने वाले ड्राइवर राकेश गुप्ता गुजरात गए थे, जहां से सद्दाम शेख को गोंडा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पठान पुरवा स्थित अपने घर ले आए. उन्होंने करीब 1 महीना उसे अपने घर पर रखा. राकेश गुप्ता के घर से ही गांव में स्थित मस्जिद में सद्दाम शेख नमाज पढ़ने जाता था, इस दौरान उसकी गांव के अन्य लोगों से मुलाकात हुई और सद्दाम शेख ने गांव के प्रधान से जमीन दिलाने की बात कही. गांव के प्रधान ने सद्दाम शेख को जमीन दिलाई और सद्दाम शेख ने अपना नाम सफीउल्लाह बताते हुए 2008 में 5 बिस्वा जमीन पठान पुरवा में बैनामा कराया. इस जमीन पर मकान बना कर बाहर कमाने चला गया. 

20 साल पहले घर से भाग गया था

साल 2010 में रंजीत ने पठान पुरवा की रहने वाली रुबीना से शादी की और उसके 3 बच्चे हुए जो गांव के पास स्थित मदरसे और प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने जाते हैं. वहीं जब इस बारे में और जानकारी के लिए तरबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बसेड़ी गांव में पुलिस पहुंची तो घर ताला मिला. ग्रामीणों को कहना है कि वो छह महीने से यहां नहीं आए हैं. उसके पिता मुंबई के मलाड में रहते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि 3 दिन पहले यूपी एटीएस की टीम ने बसेड़ी गांव पहुंचकर लोगों से रंजीत सिंह और पिता भगवानदीन सिंह के बारे में पूछताछ की थी.

ग्रामीणों का कहना है कि 14 साल की उम्र में उन्होंने रंजीत को देखा था उसके बाद नहीं देखा. पता चला कि वो घर से भाग गया है. यूपी एटीएस की टीम आतंकवादी सद्दाम शेख को 14 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है पूछताछ के दौरान यूपी एटीएस टीम के हाथ अहम सुराग लगे हैं जिसकी जांच टीम द्वारा की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- Yamuna Flood: दिल्ली के बाद यूपी में कोहराम मचाएगी यमुना, मथुरा समेत इन जगहों पर जलस्तर खतरे के निशान के पार

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget