एक्सप्लोरर

Crime News: गोंडा पुलिस ने अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 3 सर्किट बम बरामद

Gonda News: गोंडा पुलिस ने अवैध असलहा और सर्किट बम बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है. 

Gonda Illegal Arms Factory Busted: गोंडा (Gonda) की नवाबगंज और एसओजी पुलिस ने अवैध असलहा ( Illegal Arms) फैक्ट्री और सर्किट बम बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्त में आए लोगों के पास से 3 सर्किट बम, एक पिस्टल, एक रिवाल्वर, अवैध असलहा बनाने के उपकरण, 2 किलो गांजा और बम बनाने की सामग्री बरामद की गई है. नवाबगंज कस्बे में कल देर शाम एक बंद पड़े मकान में धमाका (Blast) हुआ था. धमाके की सूचना पर आनन-फानन में नवाबगंज पुलिस पहुंच गई थी. एसओजी टीम डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की जांच के दौरान कई अहम सुराग हाथ लगे थे. इस दौरान पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया था जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता का पूरी घटना का खुलासा किया है. 

2 किलो गांजा भी हुआ बरामद 
एक जून को थाना नवाबगंज पुलिस को मुखबिर से खास सूचना मिली कि तिकोनिया पार्क के पास तेज धमाका हुआ है. पुलिस को जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष नवाबगंज और एसओजी की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची. डॉग स्क्वॉयड व फोरेसिंक टीम ने घटना स्थल की जांच की. जांच के दौरान नवाबगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने आरोपी पुरुषोत्तम केसरवानी व कृष्ण नरायन केसरवानी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 सर्किट बम, 1 पिस्टल 0.32, 12 जिन्दा कारतूस, 1 रिवॉल्वर 32, 6 जिन्दा कारतूस, बम व अवैध शस्त्र बनाने की सामग्री समेत 2 किलो गांजा बरामद किया.

बम बनाने की फिराक में थे
पूरी घटना का पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि थाना नवाबगंज के कस्बे में एक बंद पड़े मकान तेज धमाका हुआ था. धमाके के बाद एसओजी टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची थी. बम और असलहा बनाने उपकरण के साथ 3 सर्किट बम और पिस्टल बरामद की गई है. पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है. ये लोग बम बनाने की फिराक में थे. कुछ बम ट्रायल के तौर पर बनाकर सुखाने के लिए रखे थे. सुखाते समय धमाका हो गया और पुलिस को जानकारी हुई.

ये भी पढ़ें:

Prayagraj: संगम पर घुटने भर भी नहीं बचा गंगा का पानी, बैठकर भी नहीं लग पा रही है आस्था की डुबकीको लेकर नुपूर शर्मा पर 

UP Politics: विधान परिषद में सपा से छिन जाएगी विपक्ष की कुर्सी! BJP रचेगी इतिहास, जानें- कैसे बदला समीकरण?

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget