एक्सप्लोरर

गोंडा में सामने आई स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, नसबंदी के बाद महिलाओं को जमीन पर लिटाया

यूपी के गोंडा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं को बेड तक उपलब्ध तक नहीं कराया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आई सात महिलाओं को नसबंदी ऑपरेशन के बाद जमीन पर लिटा दिया गया.

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला में सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य विभाग की जमीनी हकीकत दिखाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. पूरा मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया का है, जहां सरकारी डॉक्टरों की घोर लापरवाही सामने आई है. यहां नसबंदी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आई सात महिलाओं को नसबंदी ऑपरेशन के बाद जमीन पर लिटा दिया गया.

स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप एक तरफ जहां परिवार नियोजन के तहत बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं. करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं तो ऐसे में दावों की पोल खोलती तस्वीरें कुछ और ही बयां कर रही हैं. परिजनों के लाख कहने के बाद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं को बेड तक उपलब्ध तक नहीं कराया गया. वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. मामले को लेकर पर जिला अधिकारी मारकंडेय शाही ने कहा कि पूरी घटना को लेकर स्वास्थ्य विभाग को जांच सौंपी गई है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

महिलाएं जमीन पर घंटों पड़ी रहीं बता दें कि, महिलाओं की नसबंदी के लिए बाकायदा पंजीकरण कराया जाता है और उनको निश्चित तिथि देकर असप्ताल बुलाया जाता है. ये सुनिश्चित कराया जाता है की नसबंदी और इलाज की समुचित व्यवस्था हो लेकिन इसको ताक पर रखकर महिलाओं को जमीन पर लिटाकर सरकार की मंशा पर पानी फेर दिया गया. सीएचसी अधीक्षक आलोक सिंह से जब इस बारे में बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने गैर जिम्मेदाराना बयान दिया. उन्होंने कहा कि जब अस्पताल में बेड उपलब्ध नहीं है तो लोगों के लिए बेड कहां ले जाया जाए. नसबंदी के बाद महिलाएं जमीन पर घंटों तक पड़ी रहीं.

ये भी पढ़ें:

कानपुर: गैंगरेप पीड़िता के पिता की सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, हाइवे जाम

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार
हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget