एक्सप्लोरर

UP Election: टिकट कटा तो बागी हुए बीजेपी विधायक अजय प्रताप, सपा नेता से मुलाकात के बाद किया बड़ा एलान

UP Election 2022: गोंडा की कर्नलगंज विधानसभा सीट से टिकट कटने के बाद बीजेपी के सिटिंग विधायक अजय प्रताप सिंह ने बगावती तेवर अपना लिए है, जिसके बाद यहां की राजनीति में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है.

UP Election 2022: यूपी के गोंडा की कर्नलगंज विधानसभा सीट से टिकट कटने के बाद बीजेपी के सिटिंग विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया ने बगावती तेवर अपना लिए है, जिसके बाद यहां की राजनीति में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है. सपा प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह ने उनसे मुलाकात की है. जिसके बाद अजय प्रताप ने उन्हें समर्थन देने का एलान कर दिया.  बीजेपी ने गोंडा जिले की सातों विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. जिसमें कर्नलगंज से अजय प्रताप की जगह अजय कुमार सिंह को टिकट दिया गया है. 

सपा नेता ने बंद कमरे में की बात 

अजय प्रताप सिंह कर्नलगंज सीट से बीजेपी के विधायक हैं लेकिन पार्टी ने इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया, जिसके बाद पूर्व मंत्री और सपा उम्मीदवार योगेश प्रताप सिंह ने उनसे मुलाकात की. दोनों के बीच बंद कमरे में बैठक हुई इस दौरान अजय प्रताप के दोनों बेटे भी मौजूद थे. कमरे से बाहर आने के बाद बीजेपी विधायक ने अपने दोनों बेटों और 5000 समर्थकों के साथ सपा का समर्थन करने का एलान कर दिया. अब चुनाव में वो सपा के योगेश प्रताप का समर्थन करेंगे. अजय प्रताप का समर्थन पाने के बाद योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि अब गोंडा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. 10 मार्च को जब नतीजे आएंगे तो सबको पता चल जाएगा कि किसकी जमीन खिसक रही है.

अमित शाह पर जोरदार हमला

योगेश प्रताप ने दावा किया कि सपा और आरएलडी पूर्वांचल में 45 सीट जीत रही है. उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा और कहा कि जहां-जहां अमित शाह ने घर-घर जाकर प्रचार किया है वहां बीजेपी का विनाश हुआ है. इस बार भी बीजेपी का विनाश होने वाला है. 

योगेश प्रताप ने किया बड़ा दावा

अजय प्रताप से मिलने के बाद उन्होंने दावा कि "आज दो राज घराने एक हुए हैं. हम दोनों लोगों ने आपस में विचार-विमर्श कर फैसला लिया है कि हम इसे किसी का उपनिवेश नहीं बनने देंगे. यहां की जनता स्वतंत्र रूप से निर्णय लें और अपना विधायक चुने. कर्नलगंज की अस्मिता के लिए मुझे बीजेपी विधायक ने जो समर्थन दिया है मैं उसके लिए धन्यवाद देता हूं." 

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: हमीरपुर सदर सीट से प्रत्याशी के लिए बीजेपी में मंथन जारी, सामने आया ये नाम

UP Election 2022: मेरठ में कांग्रेस प्रत्याशी की BJP उम्मीदवार पर विवादित टिप्पणी, बोले- मैंने कब्र खोद दिया है...

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने हर्रैया में सपा पर साधा निशाना
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget