एक्सप्लोरर

UP News: अमरोहा में शोहदों के डर से छात्राओं ने स्कूल जाना किया बंद, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Amroha Crime News: स्कूल प्रबंधन की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से शोहदों का मनोबल बढ़ गया. मनचलों की छात्राओं के खिलाफ करतूत जारी रही. परेशान छात्राओं ने पढ़ाई छोड़ दी.

Amroha News: अमरोहा में मनचलों के आतंक पर लगाम नहीं लग पा रही है. छात्राओं ने डर के मारे पढ़ाई बंद कर दी है. आरोप है कि स्कूल से वापसी के दौरान छेड़खानी की घटनाएं होती हैं. मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरगढ़ में सुशीला देवी उत्तर माध्यमिक स्कूल का है. स्कूल की छुट्टी होने के बाद रास्ते में मनचलों का झुंड छात्राओं से बदतमीजी करता है. छात्राओं ने अनस, विकास, ऋतिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया कि कुछ दिनों तक अनस की हरकतों को नजरअंदाज किया. लेकिन सुधरने के बजाय अनस बिगड़ता चला गया. छात्राओं के साथ छेड़छाड़, दुर्व्यवहार और बदतमीजी जारी रही. आखिरकार उन्होंने मनचलों की करतूत को परिजनों से रूबरू कराने का फैसला किया.

मनचलों के डर से बच्चियों ने स्कूल जाना किया बंद

परिजनों ने मामले की शिकायत स्कूल प्रबंधन से की. परिजनों की बात सुनने के बाद स्कूल प्रबंधन ने थाने से गुहार लगाई. स्कूल प्रबंधन की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से शोहदों का मनोबल बढ़ गया. स्कूल प्रबंधन ने बताया कि पुलिस को 15 दिन पहले घटना की शिकायत की थी. शोहदों पर कार्रवाई नहीं होता देख परिजनों ने बच्चियों को स्कूल जाने से रोक दिया. पीड़ित छात्राएं पढ़ाई बंद कर घर बैठने को मजबूर हैं.

कार्रवाई नहीं होने से परिजनों को अनहोनी का डर

परिजनों का कहना है कि अनहोनी के डर से बच्चियों को स्कूल जाने से मना किया है. विवाद बढ़ता देख आखिरकार पुलिस हरकत में आई. उसने तीन मनचलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. शोहदों की गिरफ्तारी के लिए जगह- जगह दबिश दी जा रही है. परिजनों ने बताया कि बच्चियों को स्कूल दोबारा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भेजेंगे. स्थानीय निवासियों ने एंटी रोमियो स्क्वायड की सक्रियता पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूछा कि शोहदों पर नजर बनाए रखनेवाला एंटी रोमियो स्क्वायड कहां है? दावा था कि मनचलों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होगी. 

Bareilly Viral Video: फरियादी को ऑफिस में एसडीएम ने बनाया मुर्गा! वीडियो वायरल होने के बाद DM ने लिया एक्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला? मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद बढ़ी बेचैनी
उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला? मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद बढ़ी बेचैनी
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी
अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला
अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget