एक्सप्लोरर
स्कूल से घर लौट रही छात्रा को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत, ग्रमीणों ने किया हंगामा
कन्नौज में हुए भीषण सड़क हादसे में छात्रा की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मार दी।

कन्नौज, एबीपी गंगा। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी बाईपास पर उस वक्त बड़ा हादसा हुआ जब स्कूल से लौट रही साइकिल सवार छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़ उठा और उन्होंने पुलिस के सामने ही ट्रक पर पत्थरबाजी की। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया और ट्रक सहित चालक को हिरासत में लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।

पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा की मौत के बाद से परिवार में मातम पसरा है।
और पढ़ें
टॉप हेडलाइंस
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
Source: IOCL



























