एक्सप्लोरर

UP News: गोंडा में घर के सामने मिली 18 साल की लड़की की लाश, शरीर पर कई जगह चोट के निशान

Gonda News: गोंडा के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र के अहियाचेत की रहने वाली 18 साल की युवती मंगलवार सुबह से ही अपने घर से गायब थी. परिजनों की ओर युवती को काफी खोजा गया लेकिन नहीं मिली.

Dead Body Found In Gonda: उत्तर प्रदेश (UP) के गोंडा जिले के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र में एक 18 साल की युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. युवती मंगलवार सुबह से ही अपने घर से गायब चल रही थी और बुधवार को 30 घंटे बाद घर के सामने ही बाग में उसका संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला. युवती का शव पूरी तरीके से फुला हुआ है. शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कौड़िया बाजार पुलिस, डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

गोंडा के अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने बताया कि युवती के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पता लगाया जा रहा है कि किन परिस्थितियों में युवती का शव मिला है. युवती के गले में दुपट्टा लगा हुआ है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

परिजनों ने की थी काफी देर तक खोजबीन

कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र के अहियाचेत की रहने वाली 18 साल की युवती मंगलवार सुबह से ही अपने घर से गायब थी. परिजनों की ओर युवती को काफी खोजा गया लेकिन जब नहीं मिली तो थक हारकर परिवार के लोग अपने घर को चले गए. 30 घंटे बाद बुधवार को गायब युवती का घर के सामने ही बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

शरीर पर कई जगह चोट के निशान

युवती का शव कई घंटा पुराना होने के चलते शरीर पूरी तरीके से फूला हुआ है. शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं. परिजनों की सूचना पर पहुंची कौड़िया बाजार पुलिस, डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीमों की ओर से जांच की जा रही है. पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है.

अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

वहीं पूरे मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने बताया कि थाना कौड़िया के गांव में 18 साल बालिका का शव उसके घर के सामने संदिग्ध हालत में मिला हुआ है. परिजनों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड उच्चाधिकारियों की तरफ से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है.

घर के लोगों से की जा रही है बात

शिवराज प्रजापति ने कहा कि पता लगाया जा रहा है किन परिस्थितियों में यहां पर शव बरामद हुआ है. फिलहाल अभी कोई जाहिरा चोट नहीं है. किसी प्रकार की और बात नहीं आ रही है. दुपट्टा जरूर गले में लगा हुआ है, उसको देखा जा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि घटना का कारण क्या है. घर के लोगों से बात की जा रही है, घर के ठीक सामने शव मिला है. युवती का शव भी पुराना लग रहा है.

ये भी पढ़ें- UP News: मिर्जापुर में लव जिहाद का मामला, नाम बदलकर शादीशुदा महिला को प्यार में फंसाया, रेप का भी आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget