एक्सप्लोरर

Ghazipur News: गाजीपुर में खुली भ्रष्टाचार की पोल, ठोकर मारने से ही उखड़ जाती है सड़क, मरम्मत के बाद भी बुरा हाल

Ghazipur Corruption: ये सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा बनवाई गई है. जो करीब एक सप्ताह पूर्व बनाई गई है, लेकिन इसकी गुणवत्ता इतनी खराब है कि ठोकर मात्र से ये उखड़ जाती है.

Ghazipur News: योगी सरकार में जीरो टॉलरेंस की बात कही जा रही है, लेकिन भ्रष्टाचार हर तरफ दिख रहा है. ऐसा ही एक मामला गाजीपुर (Ghaziapur) के बिरनो ब्लॉक के अंतर्गत बनाई गई एक सड़क में देखने को मिला, जहां एक ठोकर से ही सड़क उखड़ जाती है और भ्रष्टाचार की पोल खोल देती है. इस घटना का एक वीडियो (Video) भी वायरल हो चुका है, जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने आनन फानन में सड़क को रातों रात सही करने की कोशिश भी की लेकिन सड़क के हालात ठीक नहीं हो पाए. खराब गुणवत्ता की वजह से ये अब भी ठीक नहीं हो पाई है. 

ये सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा बनवाई गई है. जो करीब एक सप्ताह पूर्व बनाई गई है. चार किलोमीटर लंबी ये सड़क सेनो बांध से गोपालपुर बल्लीपुर होते हुए चक कपिल तक बनाई गई है. सड़क बनने के बाद ही यहां के स्थानीय नागरिकों ने इस सड़क की खराब गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी है. इस सड़क निर्माण में इतनी घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है कि ये एक ठोकर से ही उखड़ जा रही है. ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जो सड़क ठोकर से उखड़ रही है उस पर अगर गाड़ी या बाइक चलेगी तो इसका क्या हाल होगा. 

मरम्मत के बाद भी सड़क का बुरा हाल

ग्रामीणों ने जब इसका वीडियो बनाकर वायरल किया तो विभागीय अधिकारी अचानक हरकत में आ गए तो आनन-फानन में इस सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया, लेकिन जिस सड़क की नींव ही खराब हो तो फिर उसकी मरम्मत ही क्या होगी. एबीपी गंगा की टीम जब मौके पर पहुंची तो सड़क का वही हाल मिला, लेकिन अब ग्रामीण इस मुद्दे पर बोलने से भी बच रहे हैं. हमने जब ग्रामीणों से इस पर बात करने की कोशिश की तो डर का ऐसा माहौल दिखा कि कोई भी बोलने का तैयार नहीं था. कुछ लोगों ने कहा कि ये सड़क मानक विहीन बनी हुई है. ऐसे में एक बरसात में ही ये सड़क कहां जाएगी पता भी नहीं चलेगा. 

गाजीपुर जनपद में घटिया सड़क निर्माण का ये कोई नया मामला नहीं है, बल्कि इसके पूर्व जखनिया के विधायक ने भी अपने क्षेत्र की एक सड़क को भी इसी तरह एक ठोकर से उखाड़ दिया था. जिसके बाद जिलाधिकारी ने उस मामले में कार्रवाई करते हुए ठेकेदार के ऊपर मुकदमा भी दर्ज कराया था. 

इस मामले पर जब प्रांतीय खंड के अधिकारी शिशुपाल बौद्ध से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस सड़क पर निर्माण के बाद कोई वाहन चल गया था जिसके वजह से यह सड़क खराब हो गई. जानकारी होने पर सड़क की मरम्मत भी करा दी गई है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: आकाश आनंद के पलटवार पर अखिलेश यादव ने BSP चीफ मायावती को दी चुनौती, किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget