एक्सप्लोरर

गाज़ीपुर: सनबीम पब्लिक स्कूल में चाकूबाजी से 10वीं के छात्र की मौत, तीन घायल

Ghazipur News: घायलों में हमलावर छात्र भी शामिल है.सभी को गाजीपुर मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां आदित्य को मृत घोषित कर दिया गया. घटना से पूरे इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है.

यूपी के गाजीपुर में महराजगंज स्थित सनबीम पब्लिक स्कूल में एक दिल दहलाने वाली घटना ने सभी को झकझोर दिया है. स्कूल परिसर में सुबह करीब 10 बजे दो छात्र गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें चाकूबाजी की घटना में 10वीं कक्षा के छात्र आदित्य वर्मा (14) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायलों में हमलावर छात्र भी शामिल है. सभी को गाजीपुर मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां आदित्य को मृत घोषित कर दिया गया. घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है.

पहले दोनों में हुई नोकझोंक

पुलिस के मुताबिक आदित्य वर्मा (यूसुफपुर, मुहम्मदाबाद) और 9वीं कक्षा के छात्र साहिल रावत के बीच पहले से किसी बात को लेकर रंजिश थी. सोमवार सुबह स्कूल के चौथे मंजिल पर बने वॉशरूम में दोनों के बीच नोकझोंक हिंसक झड़प में बदल गई. साहिल ने चाकू से आदित्य पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बीच-बचाव करने आए दो अन्य छात्र, नमन जायसवाल और अभिनव, भी चाकूबाजी में घायल हो गए. साहिल को भी इस दौरान चोटें आईं. स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

घटना की वजह का नहीं हुआ खुलासा

अपर पुलिस अधीक्षक (सिटी) ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने हत्या और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है. स्कूल के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शी छात्रों के बयानों के आधार पर जांच जारी है. प्रारंभिक जांच में व्यक्तिगत रंजिश को कारण माना जा रहा है, लेकिन विवाद का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, और पुलिस परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर रही है.

गाजीपुर मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. स्वतंत्र सिंह ने बताया कि आदित्य की हालत अस्पताल पहुंचने से पहले ही गंभीर थी, और उसे बचाया नहीं जा सका. घायल छात्र साहिल, नमन, और अभिनव का इलाज जारी है, और उनकी हालत स्थिर है.

परिजनों का बुरा हाल

आदित्य के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और उन्होंने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने स्कूल में हथियारों के प्रवेश पर सवाल उठाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 1 नवंबर को नितिन नवीन की पदयात्रा
यूपी में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 1 नवंबर को नितिन नवीन की पदयात्रा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget