एक्सप्लोरर

Ghazipur: गाजीपुर पुलिस को मिली सफलता, एक करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ पकड़े तीन तस्कर

Ghazipur Crime: गाजीपुर पुलिस लगातार ड्रग तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है. अभी तक पुलिस ने करीब 10 लाख रुपये से ज्यादा के मादक पदार्थ सीज़ किए हैं और कई तस्करों को गिरफ्तार किया है.

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. शुक्रवार को पुलिस के हत्थे तीन तस्कर चढ़े, जिनके पास से 1.50 किलोग्राम हेरोइन और 2 लाख कैश बरामद किया गया है. इसके अलावा, पुलिस ने आरोपियों की एक बाइक भी जब्त कर ली है. 

पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गाजीपुर में लंबे समय से पुलिस की टीमें मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही हैं. इसी क्रम में दो दिन पहले मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना मिली थी कि गाजीपुर के जमानिया मोड़ के पास हेरोइन को लेकर लेन-देन का काम होने वाला है. इस सूचना के बाद से ही पुलिस टीम एक्टिव हो गई और पूरा इलाके पर नजर बनाकर रखी गई. मुखबिर की निशानदेही पर तीन आरोपी तस्करों को पकड़ लिया गया है.

यह भी पढ़ें: Ghazipur News: गाजीपुर में दर्दनाक हादसा, छठ पूजा की बेदी बनाने गए चाचा-भतीजे की गंगा में डूबने से मौत

चार में से तीन गिरफ्तार, एक फरार
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों को सुखदेवपुर चौराहे के पास देखा गया. वहां पर मुखबिर से उनकी पहचान कराई गई. ये वही तीनों थे, जिनकी मुखबिर बात कर रहा था. इसके अलावा, क्षेत्राधिकारी सदर ने एक व्यक्ति के हाथ में पीले रंग का बैग देखा था. इसके बाद पुलिस ने चारों लोगों में से तीन को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. वहीं, चौथा आरोपी फरार होने में कामयाब हुआ. 

बरामद की गई हेरोइन की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये
पकड़े गए तीन आरोपी तस्करों में प्रमोद कुमार दागी थाना गिद्धौर जिला चतरा झारखंड, मंटू चौहान निवासी भेलूपुर थाना इटाढी जिला बक्सर बिहार और हरिशंकर मिश्र भेलूपुर थाना इटाढी शामिल हैं. उनके कब्जे से 1.50 किल ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, साथ ही 2 लाख रुपये कैश भी पाया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब एक करोड़ रुपये है. 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह बरामदगी करने वाली पुलिस टीम और एसओजी को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है. वहीं, नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में अब तक 10 लाख रुपये से ऊपर के ₹10 लाख से ऊपर के मादक पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget