एक्सप्लोरर

Ghazipur news: आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र का सपा पर निशाना, कहा- 'अब परिवारवाद टूट रहा है'

UP News: यूपी के मंत्री दयाशंकर मिश्र ने कहा कि खानदान की राजनीति का तिलिस्म अब टूट रहा है. विरासत टूट रही है. समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने ये बातें कही.

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश सरकार  (Uttar Pradesh Government) के आयुष विभाग के द्वारा  गाजीपुर (Ghazipur) में आयुर्वेदिक खेती को बढ़ावा देने के साथ ही साथ उत्पाद का बाजार मिल सके, इसको लेकर बायर सेलर मीट का आयोजन गाजीपुर के एक निजी होटल में किया गया. इस आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे.  

इस दौरान उन्होंने किसानों को विभाग के द्वारा मिलने वाले लाभ और खेती सरकार की योजना के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक खेती करने वाले किसानों के लिए खरीदार की कोई कमी नहीं होगी, क्योंकि बहुत सारी मल्टीनेशनल कंपनियां इन के उत्पाद को खरीदने के लिए आगे आ रही हैं.

समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना 
इस दौरान उत्तर प्रदेश में चल रहे उपचुनाव और मैनपुरी सीट को लेकर समाजवादी पार्टी की राजनीति पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से लेकर देश में जो लोग खानदान की राजनीति करते चले आए हैं और राजनीति को अपनी विरासत समझते थे, अब वह तिलिस्म  टूटने लगा है. अब  परिवारवाद टूट रहा है और विरासत टूट रही है. इस दौरान आयुष विभाग में हुए घोटालों को लेकर उन्होंने बताया कि पूरी मामले और जांच आपके सामने है. एसटीएफ इस पूरे मामले की जांच कर रही है. सीबीआई जांच के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा लिख दिया गया है. अब  दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा, जो भी अपराधी मिल रहा है उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देकर उन्हें जेल में पहुंचाया जा रहा है.

माफियाओं पर तंज कसा 
इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री को लगातार खांसी आया करती थी. इसी आयुर्वेद के सहारे केरल में उनका इलाज हुआ और अब उनकी खांसी खत्म हो चुकी है. इतना ही नहीं उन्होंने माफियाओं पर तंज कसते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टर आ रहे हैं क्योंकि तीसरी इन्वेस्टर्स मीट में सवा लाख करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट उत्तर प्रदेश में हुआ है. उन्होंने माफियाओं पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले अपहरण की इंडस्ट्री थी और रंगदारी और वसूली होती थी लेकिन अब वातावरण बदल चुका है.

यह भी पढे़ं:-

Kanpur News: कानपुर में थानेदार पर मुकदमे की धमकी देकर 5 लाख रुपये मांगने आरोप, कमिश्नर ने दिए जांच के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डेटिंग ऐप पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग! शातिर महिला का खौफनाक खेल
डेटिंग ऐप पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग! शातिर महिला का खौफनाक खेल
ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget