एक्सप्लोरर

Ghazipur: वृक्षारोपण में वन विभाग का फर्जीवाड़ा, डाल से टहनी काट जमीन में गाड़ा, फोटोग्राफी भी कराई

UP News: गाजीपुर में वन विभाग का फर्जीवाड़ा सामने आने पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से कलई खुल गई है.

UP News: गाजीपुर में हरियाली लाने और पर्यावरण को अनुकूल बनाने के लिए शासन की तरफ से वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. कार्यक्रम पर करोड़ों रुपया पानी की तरह बहाया जा रहा है. बावजूद इसके शासन की मंशा के अनुसार कहीं भी हरियाली नहीं दिख रही है. सवाल उठानेवाले वन विभाग की कार्यशैली को जिम्मेदार ठहराते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो से वन विभाग की हकीकत खुलकर सामने आ गई. सादात इलाके के ग्राम पहला टोला में वन विभाग की टीम ने दो दिन पहले पौधे लगाए. कार्यक्रम की फोटोग्राफी भी कराई गई.

वन विभाग का फर्जी वृक्षारोपण कार्यक्रम

हकीकत का पता चलने पर ग्रामीणों के पैरों तले खी जमीन खिसक गई. दरअसल वन विभाग की टीम ने डाल से टहनी को काटकर फोटोग्राफी के लिए जमीन में लगा दिया था. मामला उजागर होने के बाद ग्रामीण जिलाधिकारी के पास पहुंचे. उन्होंने आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. स्थानीय लोगों ने बताया कि चौमुख नाथ मंदिर के पास ज्ञान योग आश्रम है. दो दिन पूर्व वन विभाग के नंदगंज रेंज की तरफ से वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधे लगाए गए थे.

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा सबूत

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण सिर्फ दिखावे के लिए था. पौधे की जगह टहनियों से डाल काटकर जमीन में लगा दिए गए. वन विभाग ने बकायादा वृक्षारोपण कार्यक्रम की फोटोग्राफी कराकर वाहवाही लूट ली. खानापूर्ति का पता चलने पर वीडियो रिकॉर्डिंग की गई. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया. अब जिलाधिकारी को आवेदन देकर हस्तक्षेप की मांग की गई है. वीडियो देखने से पता चल जाता है कि वन विभाग फर्जी तरीके से वृक्षारोपण करने का काम कर रहा है. ज्ञान योग आश्रम के महंत ने बताया कि दो दिन पूर्व वन विभाग के पदाधिकारी आए थे. उन्होंने वाहवाही लूटने के लिए फर्जी वृक्षारोपण कर दिया. डीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है. उन्होंने भी वीडियो के आधार पर वृक्षारोपण को गलत बताया है. डीएफओ ने कहा कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई करेंगे. 

Pratapgarh: गैंगस्टर को घर में सारस पालने का शौक, अवैध संपत्ति खंगालने पहुंची पुलिस ने किया बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget