एक्सप्लोरर

Ghazipur News: किताबी ज्ञान के साथ बच्चों को दी जा रही ऑडियो-वीडियो के माध्यम से शिक्षा, छात्रों के खिल उठे चेहरे

UP News: गाजीपुर में शिक्षा विभाग द्वारा किताबी ज्ञान के साथ उन्हें ऑडियो-वीडियो के माध्यम से भी शिक्षा देने की व्यवस्था बनाई गई है जिससे छात्र काफी खुश नजर आएं.

Ghazipur News: गाजीपुर (Ghazipur) में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षा के स्तर को ऊपर करने के लिए लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में शिक्षा विभाग के द्वारा किताबी ज्ञान के साथ उन्हें ऑडियो-वीडियो के माध्यम से भी शिक्षा देने की व्यवस्था बनाई गई है जिसको लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को उनके किताबों के क्यूआर कोड स्कैन कर ऑडियो-वीडियो के बारे में जानकारी दी जिसको देखकर छात्र काफी खुश नजर आएं.

एक कहावत है कि देर आए दुरुस्त आए, जी हां कुछ ऐसा ही इन दिनों परिषदीय विद्यालयों की किताबों में भी देखने को मिल रहा है. इन किताबों के पाठ्यक्रम में चाहे जिस भी विषय की किताब हो़, सभी किताबों में प्रत्येक पाठ पर क्यूआर कोड दिया गया है. जिसके माध्यम से जहां छात्र स्कूलों में किताबी ज्ञान लेते हैं वही उनको टीचर के द्वारा होमवर्क भी दिया जा रहा है. इस होमवर्क को छात्र अपने घरों पर अपने परिजनों के एंड्राइड मोबाइल में शिक्षा ऐप को डाउनलोड कर उसे क्यूआर कोड को स्कैन कर उस पाठ्यक्रम को ऑडियो वीडियो में तब्दील कर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं. साथ ही साथ उन्हें पढ़ने में अब मजा भी आ रहा है.

क्यूआर कोड से स्कैनिंग कर पढ़ रहे बच्चे 
इन्हीं बातों को समझाने और देखने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव एक विद्यालय में पहुंचे. जहां पर छात्रों को अपने मोबाइल से क्यूआर कोड को स्कैन कर छात्रों के सामने प्रदर्शित किया जिससे छात्र खुश हुए. उसमें बहुत सारे छात्रों ने बताया कि वह लोग अपने माता पिता या भाई के मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर अपनी पढ़ाई को मस्ती में कर रहे हैं. इन्हीं बातों को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मीडिया के सामने अपने कार्यालय में भी प्रदर्शित करके दिखाया जो क्यूआर कोड कुछ ही पलों में ऑडियो वीडियो में तब्दील हो गया. 

बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे यहां जो परिषदीय किताबें आती है उनमें बेहतरीन ढंग से पाठ्यक्रम तैयार किया जाता है. एक बहुत ही बड़ा पैनल होता है जिनके द्वारा प्रत्येक कक्षा के बच्चो के बौद्धिक स्तर के हिसाब से पाठ्य संरचना का निर्माण किया जाता है. इसमें एक और भी बढ़ोत्तरी की गई है, जिसमें हर पाठ के सामने एक क्यू आर कोड दिया गया है जिसके माध्यम से बच्चा अगर विद्यालय में नहीं है, तो वो अपने घर पर क्यू आर कोड के माध्यम से आसानी से अपने स्मार्टफोन के द्वारा दीक्षा एप के माध्यम से इसको जैसे ही स्कैन करेगा तो वो अमुक पाठ सामने आ जाता है और उसका वीडियो चलने लगता है. इससे बहुत ही आसानी से बच्चा उस पाठ को समझ लेता है और न समझ आने पर बार बार उसको देख सकता है, जिससे उसकी समझ उस पर बहुत अच्छे तरीके से बन जाती है.

यह भी पढ़ें:-

Prayagraj News: तूल पकड़ता जा रहा वकील की मौत का मामला, अब डॉक्टर्स की संस्था ने दी ये चेतावनी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget